एक्सप्लोरर

विदेशी धरती से अमेरिका ने फायर की जहाज डुबोने वाली खतरनाक टाइफून मिसाइल, चीन से बढ़ने वाला है तनाव?

Typhon missile system: अमेरिका में हो रहे युद्धाभ्यास में भारत समेत कुल 19 देश शामिल हैं. अमेरिकी सेना ने टैलिसमैन सेबर सैन्य अभ्यास में टाइफून मिसाइल सिस्टम का टेस्ट किया.

अमेरिका ने चीन का तनाव बढ़ाने वाला काम कर दिया है और अब दोनों ही देशों के बीच रिश्ते और बिगड़ सकते हैं. अमेरिकी सेना ने ऑस्ट्रेलिया में चल रहे टैलिसमैन सेबर सैन्य अभ्यास के दौरान अपने मिड-रेंज कैपेबिलिटी वाले टाइफून मिसाइल सिस्टम का टेस्ट किया है. इस लाइव फायरिंग टेस्ट की वजह से चीन की बेचैनी बढ़ सकती है. अहम बात यह भी है कि यह अमेरिका से बाहर किया गया पहला टेस्ट है. यह हिंद-प्रशांत क्षेत्र में टाइफून की दूसरी तैनाती है. इससे पहले फिलीपींस में भी तैनाती हो चुकी है.

ऑस्ट्रेलिया में चल रहा टैलिसमैन सेबर सैन्य अभ्यास काफी बड़े पैमाने पर आयोजित हो रहा है. 15 जुलाई से शुरू हुई इस वॉर प्रैक्टिस में भारत समेत कई बड़े देश शामिल हैं. यूरेशियन टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका ने इस दौरान टाइफून का लाइव टेस्ट किया है. यह पहली बार है जब जहाज डुबा देने वाली इस घातक मिसाइल सिस्टम का टेस्ट विदेशी धरती पर किया गया है. अमेरिकी सेना ने टेस्ट को सफल करार दिया है.

अमेरिका ने बढ़ाई चीन की टेंशन

अमेरिका का मिसाइल टेस्ट चीन के लिए सिरदर्द बन सकता है. चीनी पीपुल्स लिबरेशन नेवी का इन दिनों इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में आक्रामक रवैया देखने को मिला है. यहां कुछ महीनों पहले तनाव की स्थिति थी. दरअसल चीन ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को किसी तरह की सूचना दिए बिना लाइव फायर टेस्ट किया था. इससे कयास लगाया गया कि चीन अपनी समुद्री सीमा के परे क्षमता बढ़ाने की कोशिश कर रहा है.

अमेरिका के लिए क्यों खास है टाइफून

अमेरिका टाइफून को स्थाई रूप से तैनात करने की तैयारी में है. इसकी मारक क्षमता इतनी है कि यह दक्षिण चीन सागर में चीनी शहरों तक पहुंच सकती है. इसे सबसे पहले फिलीपींस में तैनात किया गया था और अब ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट भी कर लिया गया. अहम बात यह भी है कि टाइफून लोड होने से पहले 16 मिसाइलों का ग्रुप दाग देती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK प्रदर्शन के 31वें दिन पाक रेंजर्स ने फिर दिखाई बर्बरता, फायरिंग में 2 की मौत और 13 घायल
PoK प्रदर्शन के 31वें दिन पाक रेंजर्स ने फिर दिखाई बर्बरता, फायरिंग में 2 की मौत और 13 घायल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूएस एयरफोर्स और नेवी ने ईरान में कहां-कहां बरपाया बारूदी कहर? तेहरान ने कुछ ऐसे दिया जवाब
यूएस एयरफोर्स और नेवी ने ईरान में कहां-कहां बरपाया बारूदी कहर? तेहरान ने कुछ ऐसे दिया जवाब
US-Iran War News LIVE: ईरान के विदेश मंत्री ने पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर को किया फोन, मध्यस्थता में जुटा कतर-पाक
LIVE: ईरान के विदेश मंत्री ने पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर को किया फोन, मध्यस्थता में जुटा कतर-पाक

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget