एक्सप्लोरर

UN ने रूस पर दिया कड़ा बयान, कहा- पूर्वी यूक्रेन में आक्रमण ने युद्ध को और हिंसक और विध्वंसकारी बना दिया

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कहा कि पूर्वी यूक्रेन में रूस के आक्रमण ने इस युद्ध को अनिवार्य रूप से अधिक ‘‘हिंसक, रक्तरंजित और विध्वंसकारी’’ बना दिया है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कहा कि पूर्वी यूक्रेन में रूस के आक्रमण ने इस युद्ध को अनिवार्य रूप से अधिक ‘‘हिंसक, रक्तरंजित और विध्वंसकारी’’ बना दिया है. गुतारेस ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए बृहस्पतिवार से शुरू होने वाले और 24 अप्रैल ईस्टर रविवार तक चलने वाले चार दिवसीय पवित्र सप्ताह में आक्रमण पर मानवीय आधार पर रोक की मांग की ताकि मानवीय गलियारे खोले जा सकें.

उन्होंने इस बात पर निराशा व्यक्त की कि यूक्रेन में युद्धविराम के लिए कई पक्षों द्वारा किए गए प्रयास विफल रहे हैं. गुतारेस ने कहा, ‘‘चार दिन की ईस्टर अवधि लोगों की जिंदगियां बचाने के लिए एकजुट होने और यू्क्रेन की पीड़ा समाप्त करने के लिए बातचीत बढ़ाने के लिहाज से होनी चाहिए.’’

पूर्वी यूक्रेन पर नियंत्रण के लिये रूस ने तेज किए हमले
यूक्रेन के पूर्वी औद्योगिक क्षेत्र पर नियंत्रण के लिए रूस ने अपने हमले तेज कर दिए हैं जिसके तहत सैकड़ों किलोमीटर लंबे मोर्चे के तहत आने वाले शहरों और कस्बों को निशाना बनाया जा रहा है और दोनों ही पक्षों ने इसे युद्ध का एक नया चरण बताया है. यूक्रेन की राजधानी पर कब्जे के रूसी प्रयासों को लगे झटके के बाद क्रेमलिन ने घोषणा की कि उसका मुख्य लक्ष्य पूर्वी डोनबास क्षेत्र पर कब्जा करना है.

यदि अभियान सफल होता है तो यह आक्रमण राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा और एक बेहद जरूरी जीत देगा, जिसे वो युद्ध में बढ़ते हताहतों की संख्या और पश्चिमी प्रतिबंधों के कारण लोगों को हो रही मुश्किलों के बीच उसे लोगों को समर्पित कर सकते हैं.

हाल के हफ्तों में, कीव से पीछे हटने वाले रूसी बलों ने डोनबास में एक चौतरफा हमले की तैयारी में खुद को फिर से संगठित किया है. यहां मास्को समर्थित अलगाववादी पिछले आठ वर्षों से यूक्रेनी सेना से लड़ रहे हैं और दो स्वतंत्र गणराज्यों की घोषणा की है जिन्हें रूस द्वारा मान्यता दी गई है.

यह भी पढ़ें-

जहांगीरपुरी हिंसा को लेकर राजनीति तेज, दिल्ली बीजेपी नेताओं ने पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात, AAP पर गंभीर आरोप

Jahangirpuri Violence Case: हिंसा के एक दिन पहले का वीडियो आया सामने, रात को लाठियां जमा करते दिखे उपद्रवी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के एक हमले से मचा हड़कंप, ईरान और रूस की नाराजगी बढ़ी, जेलेंस्की को मिली चेतावनी
यूक्रेन के एक हमले से मचा हड़कंप, ईरान और रूस की नाराजगी बढ़ी, जेलेंस्की को मिली चेतावनी
Nepal Paper Leak: CJP आंदोलन का असर नेपाल तक! अब पेपर लीक पर घिरी बालेन सरकार
CJP आंदोलन का असर नेपाल तक! अब पेपर लीक पर घिरी बालेन सरकार
US-Iran War: कैसे टॉप कमांडर की सलाह ने बदला ट्रंप का मूड! रुकी ईरान में तबाही
कैसे टॉप कमांडर की सलाह ने बदला ट्रंप का मूड! रुकी ईरान में तबाही
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
Embed widget