एक्सप्लोरर

Afghanistan Crisis: संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने अफगानिस्तान को दो करोड़ अमेरिकी डॉलर देने की घोषणा की

Afghanistan Crisis: गुतेरेस ने वैश्विक सम्मेलन में अफगानिस्तान में मानवीय अभियान का समर्थन करने के लिए UN के केंद्रीय आपातकालीन प्रतिक्रिया कोष से 2 करोड़ अमेरिकी डालर के आवंटन की घोषणा की.

Afghanistan Crisis: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतेरेस ने सोमवार को अफगानिस्तान में मानवीय अभियान का समर्थन करने के लिए 2 करोड़ अमेरिकी डालर के आवंटन की घोषणा की और कहा कि युद्धग्रस्त देश में 'वास्तविक' अधिकारियों ने लोगों तक सहायता पहुंचाने के लिए सहयोग करने का 'वादा' किया है. गुतेरेस ने जिनेवा में अफगानिस्तान पर आयोजित मानवीय सम्मेलन में कहा, 'अफगानिस्तान के लोगों को एक जीवन रेखा की जरूरत है. दशकों के युद्ध, पीड़ा और असुरक्षा के बाद वे शायद अपने सबसे खतरनाक समय का सामना कर रहे हैं. अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए अब उनके साथ खड़े होने का समय है.'

गुतेरेस ने वैश्विक सम्मेलन में अफगानिस्तान में मानवीय अभियान का समर्थन करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के केंद्रीय आपातकालीन प्रतिक्रिया कोष से दो करोड़ अमेरिकी डालर के आवंटन की घोषणा की. गुतेरेस ने आगाह किया कि 'अफगानिस्तान में घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है और समय कम है.' उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से 'अफगानिस्तान के लोगों को जीवन रेखा' प्रदान करने की अपील की और कहा कि हम जो कर सकते हैं वो करना चाहिये ताकि उनकी उम्मीदें कायम रहें.

अफगानों को भोजन, दवा, स्वास्थ्य सेवाओं, सुरक्षित पानी, स्वच्छता और सुरक्षा की तत्काल आवश्यकता है. इसलिये संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों व गैर-सरकारी भागीदारों ने 1 करोड़ 10 लाख लोगों को महत्वपूर्ण राहत देने के वास्ते इस साल के लिए 60 करोड़ 60 लाख अमेरिकी डालर देने की अपील की. गुतेरेस ने सम्मेलन में कहा कि उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के अंडर जनरल सेक्रेटरी व आपातकालीन राहत समन्वयक मार्टिन ग्रिफिथ को तालिबान के नेतृत्व से मिलने के लिए पिछले सप्ताह काबुल जाने के लिए कहा था.

ग्रिफिथ ने काबुल में तालिबान के सह-संस्थापक मुल्ला अब्दुल गनी बरादर और संगठन के नेतृत्व के साथ मुलाकात की ताकि मानवीय मुद्दों पर अधिकारियों के साथ समन्वय किया जा सके. गुतेरेस ने कहा, "वास्तविक अधिकारियों ने अफगानिस्तान के लोगों को सहायता पहुंचाने के लिए सहयोग करने का वचन दिया है. हमारे कर्मचारियों और सभी सहायता कर्मियों को सुरक्षित माहौल में अपना महत्वपूर्ण काम करने की अनुमति दी जानी चाहिए.'

ये भी पढ़ें:

Afghanistan Crisis: अफगानिस्तान पर UN की हाई लेवल बैठक, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जानें क्या कहा?

Afghanistan News: तालिबान के कब्जे के बाद पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन्स के विमान ने काबुल के लिए भरी पहली उड़ान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget