एक्सप्लोरर

5,97,73,93,49,900 रुपये का नुकसान... जिन ड्रोन्स ने किया रूस का इतना बड़ा नुकसान जान लें उनकी भी कीमत

एफपीवी ड्रोन्स में सामने की तरफ कैमरा लगा होता है, जो ऑपरेटर को लाइव लोकेशन भेजता रहता है और इस तरह ड्रोन्स की सटीक उड़ान में सहायता मिलती है.

यूक्रेन के ऑपरेशन स्पाइडर्स वेब ने रविवार (1 जून, 2025) को रूस में जो तबाही मचाई है, उसको शायद व्लादिमीर पुतिन कभी भूल न पाएं. न सिर्फ रूस के एयरबेस को नष्ट किया गया, बल्कि महंगे विमानों को भी भारी नुकसान हुआ है. इसमें दिलचस्प बात ये है कि यूक्रेन के सस्ते फर्स्ट पर्सन व्यू (FPV) ड्रोन्स ने रूस में ये तबाही मचाई है, जिसकी वजह से उसे कई हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.

यूक्रेन की सरकारी एजेंसी सुरक्षा सेवा (SBU) ने 18 महीनों में ऐसी तगड़ी प्लानिंग की कि रूसी सीमा के 4000 किमी अंदर जाकर हमला किया गया. ट्रकों में लकड़ी के डिब्बों में छिपाकर AI और ऑटो-होमिंग तकनीक से लैस 116 ड्रोन्स को रूस की सीमा तक पहुंचाया गया, जिन्होंने कई एयरबेस को नुकसान पहुंचाया और टीयू-95, टीयू-22 रणनीतिक बमवर्षक, ए-50 रडार डिटेक्शन और कमांड विमान तबाह कर दिए. रूस के 41 विमान तबाह हुए हैं. इस ऑपरेशन में किसको कितना नुकसान हुआ है, आइए जानते हैं-

रूस को कितना नुकसान
माना जा रहा है कि एसबीयू ने ड्रोन्स से लदे ट्रकों को रूस भेजा और प्रमुख मिलिट्री एयरबेस के पास पार्क कर दिया, लकड़ी के डिब्बों में रखकर ड्रोन्स भेजे गए थे और ये दूर से रिमोट से कंट्रोल किए जा रहे थे. हमले की रात इन्हें दूर से सिग्नल मिला, इनकी छत खुली और इनसे निकले ड्रोन्स के झुंड ने एयरबेस में मौजूद बमवर्षक विमानों पर हमला कर दिया.

यूक्रेन ने रूस के पांच हवाई अड्डों पर 41 विमानों को नष्ट या क्षतिग्रस्त किया है, जिनमें TU-95, TU-22M3 और A-50 भी शामिल हैं. एसबीयू ने दावा किया है कि उसके हमले में जो रूसी हथियार तबाह हुए हैं, उनकी कीमत 7 बिलियन डॉलर है, जो भारतीय रुपये में 5 खरब, 97 अरब, 73 करोड़, 93 लाख, 49 हजार, 900 रुपये बैठती है.

यूक्रेन को हुआ कितना नुकसान?
यूक्रेन ने फर्स्ट पर्सन व्यू से यह हमला किया है. FPV, एक तरह की छोटी सी फ्लाइंग मशीन होती है, जिसके सामने कैमरा लगा होता है. ये कैमरा ऑपरेटर को लाइव लोकेशन भेजता है, जिसने स्पेशल चश्मा पहना होता है. इस तरह ऑपरेटर ड्रोन्स की लाइव लोकेशन देखता रहता है और सटीक उड़ान भरना आसान हो जाता है. 

FPV को मूलरूप से रेसिंग और शौक के लिए डिजाइन किया गया था, लेकिन अब इनका इस्तेमाल युद्ध में भी होने लगा है. इनमें अक्सर विस्फोटक लगे होते हैं, जो दुश्मन के इलाके में जाकर तबाही मचा देते हैं. अटलांटिक काउंसिल का कहना है कि ऐसे ड्रोन बनाने में लागत बहुत कम आती है, लेकिन ये बख्तरबंद वाहनों को नष्ट कर सकते हैं. यही तरीका यूक्रेन ने ऑपरेशन स्पाइडर्स वेब में अपनाया और FPV को खतरनाक हथियारों में बदल दिया. 

एक FPV की कुल लागत 1200 डॉलर यानी 1,02,482.82 रुपये आती है. इस हिसाब से 116 एफपीवी की लागत एक करोड़,18 लाख, 87 हजार, 912 रुपये होगी. मॉस्को ने भी पांच एयरफील्ड पर हमले की पुष्टि की है, जिनमें मुरमंसक, इकुत्सक, इवानोवो, रियाजन और अमुर शामिल हैं. हालांकि, रूस का कहना है कि इवानोवो, रियाजन और अमुर में हमलों को विफल कर दिया गया. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget