एक्सप्लोरर

विमान हादसा: यूक्रेन की एयरलाइन ने कहा- 'पायलट बहुत अनुभवी थे, गलती होने की संभावना न के बराबर'

बोइंग 737 विमान बुधवार को ईरान की राजधानी तेहरान से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. विमान में सवार सभी यात्रियों की मौत हो चुकी है.

यूक्रेनः ईरान की राजधानी तेहरान में विमान हादसे को लेकर यूक्रेन ने बयान जारी किया है. यूक्रेन की एयरलाइन ने कहा है कि हमारे पायलट दल के दोनों सदस्य काफी अनुभवी थे. यूक्रेन की एयरलाइन की ओर से कहा गया है कि पयलटों के अनुभव को देखते हुए इस बात की संभावना बहुत कम है कि प्लेन क्रैश टेक्निकल कारणों से हुआ हो. विमान दुर्घटना को लेकर यूक्रेन ने कहा है कि जांच जारी है. ब्लैक बॉक्स मिलने के बाद ही दुर्घटना के कारणों का पता चल पाएगा.

यूक्रेनी इंटरनेशनल एयरलाइंस संचालन के उपाध्यक्ष इहोर सोसनोव्स्की ने बताया, ''हमारे दोनों पायलट काफी दक्ष थे. उनके अनुभव को देखते हुए कहा जा सकता है कि क्रैश टेक्निकल कारणों से नहीं हुआ है. घटना की जांच जारी है. ब्लैक बॉक्स मिलने के बाद ही कारणों का पता चल पाएगा.''

बोइंग 737 विमान हुआ था दुर्घटनाग्रस्त

बता दें कि यूक्रेन का एक बोइंग 737 विमान बुधवार को ईरान की राजधानी तेहरान से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. विमान में सवार सभी यात्रियों की मौत हो चुकी है. विमान में 176 लोग सवार थे.

ईरान रेड क्रिसेंट सोसाइटी के उप प्रमुख इब्राहिम ताजिक ने कहा कि दुर्घटनास्थल पर 40 बचाव दलों को भेजा गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है. ईरान के सड़क व शहरी विकास मंत्रालय के एक अधिकारी कासिम बिनियाज ने आईआरएनए न्यूज एजेंसी से कहा कि इंजन में आग लगने के बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

दो इंजन से लैश था विमान

ईरानी मीडिया ने बताया कि विमान ने जैसी ही उड़ान भरी और तुरंत वह क्रैश हो गया. घटना के वक्त फ्लाइट करीब 7900 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था. यह विमान दो इंजन से लैश था. दुनियाभर की सैकड़ों एयरलाइंस इस मॉडल के विमान का इस्तेमाल करती है.

स्थानीय समयानुसार सुबह 5:15 पर विमान को उड़ान भरनी थी. हालांकि, इसे 6:12 पर रवाना किया गया था. उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद ही फ्लाइट की ओर से एटीस को डाटा मिलना बंद हो गया.

ईरानः तेहरान एयरपोर्ट के पास यूक्रेन का विमान क्रैश, सभी 176 लोगों की हुई मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाना, 9 लीटर पानी और रेडियो... ब्रिटेन को रूस से युद्ध का डर! अलर्ट जारी
खाना, 9 लीटर पानी और रेडियो... ब्रिटेन को रूस से युद्ध का डर! अलर्ट जारी
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
Explained: क्या है ईरान का 'फादर ऑफ ऑल बॉम्ब्स', हवा में ऑक्सीजन सोखकर मचाता है तबाही
Explained: क्या है ईरान का 'फादर ऑफ ऑल बॉम्ब्स', हवा में ऑक्सीजन सोखकर मचाता है तबाही

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
CJP के सौरव दास ने देर रात क्यों किया ये पोस्ट? लिखा- 'मुझे बहुत हंसी आ रही है...'
CJP के सौरव दास ने देर रात क्यों किया ये पोस्ट? लिखा- 'मुझे बहुत हंसी आ रही है...'
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget