एक्सप्लोरर

Russia-Ukraine War: पूरे यूरोप में यूक्रेन के दूतावास को भेजे जा रहे खूनी पैकेज, चिट्ठी के साथ मिल रही जानवरों की आंखें

Ukraine: स्पेन सहित पूरे यूरोप में यूक्रेनी दूतावासों और कई वाणिज्य दूतावासों को जानवरों की आंखों वाले 'खूनी पैकेज' और लेटर बम भेजे जा रहे हैं. यूक्रेन ने खूनी पैकेज को आतंक का सुनियोजित अभियान बताया.

Ukraine Receives Bloody Packages: रूस और यूक्रेन के बीच तकरीबन 10 महीने से युद्ध चल रहा है. जंग में दोनों देशों का काफी नुकसान हुआ है लेकिन फिर भी कोई पीछे हटने को तैयार नहीं है. रूसी हमलों में यूक्रेन के चमचमाते शहर खंडहरों में तब्दील हो चुके हैं, हालांकि इसके बाद भी यूक्रेन ने हथियार नहीं डाले हैं. इस बीच पूरे यूरोप में यूक्रेनी दूतावासों को निशाना बनाया गया है. 

स्पेन सहित पूरे यूरोप में यूक्रेनी दूतावासों और कई वाणिज्य दूतावासों को जानवरों की आंखों वाले 'खूनी पैकेज' और लेटर बम भेजे जा रहे हैं. यूक्रेनी विदेश मंत्रालय ने खूनी पैकेज को डराने वाला और आतंक का सुनियोजित अभियान बताया है. द वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार, यूक्रेन ने इस घटना के पीछे रूस का हाथ होने की आशंका जताई है. 

पैकेज में मिले जानवरों के अंग

यूक्रेनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि नीदरलैंड, पोलैंड, क्रोएशिया, इटली और ऑस्ट्रिया में दूतावासों के साथ-साथ चेक गणराज्य के नेपल्स और ब्रनो स्थित यूक्रेनी वाणिज्य दूतावासों में 'खूनी पैकेज' प्राप्त हुए थे. रोम में एक यूक्रेनी अधिकारी येवेनिया वोलोशचेंको ने कहा कि उनके दूतावास में प्राप्त पार्सल में मछली की आंख थी. चेक पुलिस ने कहा कि ब्रनो स्थित यूक्रेनी वाणिज्य दूतावास को मिले लिफाफे में 'जानवरों के ऊतक' थे. 

रोम में खूनी पैकेज में विस्फोट 

पुलिस ने बताया कि पैकेज में बम भी था, जिसके चलते तत्काल परिवेश को खाली कराया गया. पुलिस ने कहा कि इसी तरह का एक पैकेज प्राग में यूक्रेनी दूतावास में पहुंचा. रोम में भी यूक्रेनी दूतावास के बाहर खूनी पैकेज मिला. एक इतालवी पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि इस पैकेज में मल पदार्थ था. होली सी में तैनात यूक्रेनी राजदूत ने बताया कि रोम में मिले खूनी पैकेज में विस्फोट हो गया था, इससे पकैट में भरा हुआ मल पदार्थ भी सब जगह फैल गया था, बिखरे मल पदार्थ से बाहर की सीढ़ी, छत और सामने के दरवाजे पूरी तरह ढक गए थे. 

रूस ने इस घटना की निंदा की

इस घटना के लिए यूक्रेन ने रूस पर शक जताया है. यूक्रेन के मुताबिक, ऐसा इसलिए किया गया होगा ताकि कीव को अपने विदेशी कार्यालयों में भी सुरक्षा तैनात करनी पड़े. वहीं, रूस ने भी इस तरह की घटना की निंदा करते हुए इसे आतंकी घटना बताया है. स्पेन में रूस का दूतावास अपने बचाव में सामने आया और कहा कि राजनयिक मिशन के खिलाफ कोई भी खतरा या आतंकी गतिविधि पूरी तरह से निंदनीय है. इसमें उसकी कोई भूमिका नहीं है.

ये भी पढ़ें- Russia-Ukraine War: रूसी सेना की बमबारी से यूक्रेन को काफी नुकसान, युद्ध में 10 से 13 हजार जवानों की गई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका से युद्ध खत्म करने को लेकर ईरान ने रखी 7 शर्तें, चीन ने किया तेहरान का समर्थन
अमेरिका से युद्ध खत्म करने को लेकर ईरान ने रखी 7 शर्तें, चीन ने किया तेहरान का समर्थन
अंतरिक्ष में ड्रैगन की साजिश! भेजा खतरनाक जासूस, यूएस एजेंसी ने लीक की तस्वीर
अंतरिक्ष में ड्रैगन की साजिश! भेजा खतरनाक जासूस, यूएस एजेंसी ने लीक की तस्वीर
मिडटर्म इलेक्शन से पहले बोले राष्ट्रपति ट्रंप, डेमोक्रेट्स को रोकने करेंगे इस पावर का इस्तेमाल'
मिडटर्म इलेक्शन से पहले बोले राष्ट्रपति ट्रंप, डेमोक्रेट्स को रोकने करेंगे इस पावर का इस्तेमाल'
'हमले का जवाब देने के लिए रहें तैयार', US-ईरान टेंशन के बीच मोजतबा का आर्मी को निर्देश
'हमले का जवाब देने के लिए रहें तैयार', US-ईरान टेंशन के बीच मोजतबा का आर्मी को निर्देश

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
ITBPS DG Sanjay Singhal: कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
Embed widget