एक्सप्लोरर

Moscow Attack: मॉस्को में ड्रोन से हमले की कोशिश नाकाम, रूस के दावे पर यूक्रेन ने भी वीडियो जारी कर कहा- ये है सच्चाई

Ukrainian Drone Attack: यूक्रेन के आंतरिक मामलों के सलाहकार ने एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि बुधवार रात को रूसी अधिकारियों ने बताया कि मॉस्को में एक्सपोसेंटर को ड्रोन हमले में तबाह कर दिया गया.

Ukraine-Russia War: रूस का दावा है कि मॉस्को में शुक्रवार (18 अगस्त) को तड़के सुबह हमले की कोशिश को नाकाम कर दिया गया, जबकि यूक्रेन कह रहा है कि उसके हमले में एक एक्सपोसेंटर को तबाह कर दिया. रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यूक्रेनी ड्रोन से सुबह चार बजे हमले की कोशिश की गई, जिसे मार गिराया गया. मंत्रालय ने कहा कि ड्रोन ने अपना रास्ता बदल दिया और मास्को में क्रास्नोप्रेसनेस्काया तटबंध के क्षेत्र में एक गैर-आवासीय इमारत पर उतर गया, इस घटना में किसी भी तरह की क्षति नहीं हुई.

वहीं, यूक्रेन के आंतरिक मामलों के सलाहकार एंटन गेराशशेंको (Anton Gerashchenko) ने एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि बुधवार रात (स्थानीय समयानुसार) को रूसी अधिकारियों ने बताया कि मॉस्को में एक्सपोसेंटर पर ड्रोन हमला किया गया. इसके बाद वूंकोवो एयोरपोर्ट (Vnukovo Airport) बंद कर दिया गया. वीडियो में एक बिल्डिंग पर ड्रोन हमला करते हुए नजर आ रहा है और इसके बाद वहां धुंआ उड़ता दिख रहा है.

रूस-यूक्रेन युद्ध में शामिल नहीं होगा बेलारूस
बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने कहा कि जब तक यूक्रेन के लोग राज्य की सीमा पार नहीं करेंगे, बेलारूस यूक्रेन में सशस्त्र युद्ध में भाग नहीं लेगा. समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने गुरुवार को एक इंटरव्यू में मीडिया से कहा, 'अगर यूक्रेनियन हमारी सीमा पार नहीं करते हैं, तो हम इस युद्ध में कभी भाग नहीं लेंगे, लेकिन हम हमेशा रूस की मदद करेंगे.'

बेलारूसी राष्ट्रपति बोले, अभी भी खत्म किया जा सकता है युद्ध
बेलारूसी राष्ट्रपति ने उन रिपोर्टों का भी खंडन किया कि मॉस्को मिन्स्क को यूक्रेन में अपने विशेष सैन्य अभियान में भाग लेने के लिए मना रहा है. इस बीच अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने कहा कि युद्ध को टाला जा सकता था और इसे खत्म करना अब भी संभव है. उन्होंने कहा कि किसी भी शांति वार्ता को बिना किसी पूर्व शर्त के आगे बढ़ाया जाना चाहिए.

(एजेंसी आईएएनएस इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें:
Supreme Court: डबल मर्डर केस में RJD नेता प्रभुनाथ सिंह को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दोषी करार देते हुए पलटा हाई कोर्ट का फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस-यूक्रेन के बीच ओलेश्की हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता
रूस-यूक्रेन के बीच ओलेश्की हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता
Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ
Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget