एक्सप्लोरर

रूस के न्यूक्लियर एक्सरसाइज से दुनिया में हड़कंप, जेलेंस्की का दावा- पुतिन सेना ने 400 ईरानी ड्रोन से निशाना बनाया

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने रूस पर ईरानी ड्रोन का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है. जेलेंस्की ने कहा कि बीते दिनों रूस ने यूक्रेन की नागरिक आबादी को निशाना बनाया.

Russia Ukraine War: मॉस्को और कीव के बीच 24 फरवरी से युद्ध जारी है. रूस (Russia) लगातार यूक्रेन (Ukraine) पर ताबड़तोड़ हमले कर रहा है और यूक्रेन भी रूसी सेना को मुंहतोड़ जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है. बीते दिनों रूस ने यूक्रेन पर ड्रोन की मदद से कई घातक हमले किए, जिसमें कई आम नागरिकों की जान भी गई. वहीं अब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) ने कहा कि रूस ने यूक्रेन की नागरिक आबादी के खिलाफ लगभग 400 ईरानी ड्रोन का इस्तेमाल किया है. 

कामिकेज ड्रोन से हो रहे हमले

यूक्रेन की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस ड्रोन का व्यापक उपयोग कर रहा है. वहीं यूकेनी विशेषज्ञों के मुताबिक, रूस ने अब यूक्रेन पर हमला करने के लिए कामिकेज ड्रोन का इस्तेमाल करने का फैसला लिया है, जो ईरान निर्मित है, लेकिन कोई उसे पहचान न पाए इसलिए रूसी सेना अलग नाम से उनका उपयोग कर रही है. यहां ये भी बता दें कि जब ईरान से इस ड्रोन को लेकर सवाल पूछा गया तो तेहरान ने रूस को ड्रोन देने वाली बात से इनकार कर दिया. हालांकि, अमेरिका ने भी ईरान के बयान को झूठा बताया है.

रूसी राष्ट्रपति जेलेंस्की का दावा

रूसी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दावा किया कि कीव में हुए कई विस्फोटों में लगभग 400 ईरानी-निर्मित Shahed-136 Kamikaze ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था और देश की नागरिक आबादी को निशाना बनाया गया था. द कीव इंडिपेंडेंट के अनुसार, 17 अक्टूबर को रूस ने यूक्रेन पर 43 ड्रोन से क्रूर हमला किया था. बाद में, मॉस्को की सेना ने उस दिन कीव पर हमला करने के लिए 28 ड्रोन का इस्तेमाल किया, जिसमें पांच लोग मारे गए.

रूस ने बनाया क्रीमिया ब्रिज

क्रीमिया रोड ब्रिज पर हाल ही में एक ट्रक में ब्लास्ट होने के बाद से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध तेज हो गया है. क्रीमिया ब्रिज विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई थी. वहीं पुल के दो हिस्से भी आंशिक रूप से गिर गए. यह क्रीमियन ब्रिज 2018 में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) की सुपरविजन में खोला गया था. इसे क्रीमिया को रूस के परिवहन नेटवर्क से जोड़ने के लिए डिजाइन किया गया था.

यूक्रेन पर परमाणु हमले का खतरा

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रूस ने अपने परमाणु बल का युद्धाभ्यास तेज कर दिया है. रूस के पास दुनिया में सबसे ज्यादा सक्रिय परमाणु बम या वारहेड हैं. पश्चिमी देशों को आशंका है कि रूस कभी भी यूक्रेन पर कम क्षमता का परमाणु हमला कर सकता है. व्लादिमीर पुतिन पहले ही एलान कर चुके हैं कि वो अपने देश की रक्षा के लिए परमाणु हथियारों के इस्तेमाल से भी नहीं हिचकेंगे. 

ये भी पढ़ें- Russia Ukraine War: न्‍यूक्लियर प्‍लांट पर सीक्रेट वर्क कर रहा रूस, यूक्रेन ने जताया टेरर एक्ट का खतरा, पुतिन ने उतारे माइनॉरिटी सोल्‍जर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget