एक्सप्लोरर

क्या केमिकल वॉर की कगार पर पहुंचा रूस-यूक्रेन संघर्ष? ब्रिटेन का ये है दावा

ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि रूस यूक्रेन (Ukraine ) में जैविक या रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल की योजना बना सकता है. इससे पहले अमेरिका ने भी रूस पर ये आरोप लगाए थे.

रूस और यूक्रेन के बीच लगातार 20वें दिन भी जंग जारी है. इस बीच यूक्रेन में केमिकल वॉर को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है. इस बीच ब्रिटेन ने आरोप लगाया है कि रूस की ओर से यूक्रेन पर रासायनिक हथियारों से हमला किया जा सकता है. ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय का मानना है कि रूस यूक्रेन में जैविक या रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल की योजना बना सकता है. अमेरिका ने पहले ही रूस पर रासायनिक हथियार के इस्तेमाल की योजना बनाने के आरोप लगाए है. रूस के सैनिक यूक्रेन के अलग-अलग शहरों को निशाना बना रहे हैं. यूक्रेन का आरोप है कि पूर्वी लुहांस्क के पोपास्ना शहर में व्हाइट फॉस्फोरस बम का इस्तेमाल किया गया है जो मानव के लिए बेहद ही घातक हैं.

रासायनिक हथियार का इस्तेमाल कर सकता है रूस-ब्रिटेन

ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को एक ट्वीट में कहा कि रूसी सैनिकों पर किए गए फेक हमले के जवाब में रूस यूक्रेन में रासायनिक या जैविक हथियारों के इस्तेमाल की योजना बना सकता है. हालांकि ब्रिटेन की ओर से इस दावे का समर्थन करने के लिए कोई सबूत नहीं दिया गया है. इसे खुफिया अपडेट कहा जा रहा है. इससे पहले अमेरिकी अधिकारियों ने भी रूस पर यूक्रेन के खिलाफ जैविक हथियार के इस्तेमाल की योजना बनाने को लेकर इसी तरह के बयान दिए थे. ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय की ओर से ट्विटर पोस्ट में कहा गया है कि यूक्रेन के खिलाफ मनगढ़ंत हमले के सूबत के जरिए ऑपरेशन को अंजाम दिया जा सकता है.

अमेरिका ने दी थी चेतावनी

ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने रूस के आरोपों का समर्थन करने के लिए कोई सबूत नहीं दिया है. बता दें कि रूस भी यूक्रेन पर रासायनिक और जैविक हथियारों को लेकर शोध करने का आरोप लगा रहा है. संयुक्त राष्ट्र ने शुक्रवार को कहा था कि उसके पास इस बात का कोई सबूत नहीं है कि यूक्रेन के पास जैविक हथियार कार्यक्रम हैं. अमेरिका और उसके सहयोगियों ने रूस पर अपने जैविक या रासायनिक हमलों को शुरू करने के संभावित प्रस्ताव के रूप में अप्रमाणित दावे को फैलाने का आरोप लगाया. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अभी हाल ही में रूस को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर उसकी सेना यूक्रेन के खिलाफ केमिकल हथियारों का इस्तेमाल करती है तो इसके लिए उसे गंभीर कीमत चुकानी पड़ेगी.

ये भी पढ़ें:

यूक्रेन युद्ध का 20वां दिन, बातचीत के बीच भी जारी है तबाही, 1700 से ज्यादा मौतें, आज संसद में बयान देंगे विदेश मंत्री जयशंकर

Ukraine Russia War: यूक्रेन रूस जंग के बीच अमेरिकी सेना के पूर्व जनरल का दावा- रूस के पास बचा है सिर्फ 10 दिनों का गोला-बारूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में गूंजा ‘पाकिस्तान छोड़ो’ का नारा! सरदार अमान खान ने दी चुनौती
PoK में गूंजा ‘पाकिस्तान छोड़ो’ का नारा! सरदार अमान खान ने दी चुनौती
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
पाकिस्तान में HIV से हड़कंप! कराची अस्पताल में 6 बच्चों की मौत, 94 संक्रमित मिले
पाकिस्तान में HIV से हड़कंप! कराची अस्पताल में 6 बच्चों की मौत, 94 संक्रमित मिले
'जल्द ही कूड़ेदान में...', ईरान ने ट्रंप का जमकर उड़ाया मजाक
'जल्द ही कूड़ेदान में...', ईरान ने ट्रंप का जमकर उड़ाया मजाक

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget