एक्सप्लोरर

ट्रंप से बहस के बाद बदले जेलेंस्की के सुर, बोले- ‘मुझे खेद है, यह विवाद दोनों पक्षों के लिए अच्छा नहीं’

Zelensky Attitude Softened after Clash : अमेरिका के ओवल ऑफिस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ तीखी बहस के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के रुख नरम पड़ गए हैं. उन्होंने इस बहस पर अफसोस जताया है.

Trump-Zelensky Clash in US Oval Office : अमेरिका के व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में शुक्रवार (28 फरवरी) को राष्ट्र्पति डोनाल्ड ट्रंप के साथ तीखी बहस के बाद अब यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की अफसोस जता रहे हैं. उन्होंने नरम रुख दिखाते हुए कहा, “यह विवाद दोनों पक्षों के लिए अच्छा नहीं था और उन्हें भरोसा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ उनके संबंधों को अभी भी बचाया जा सकता है.” उन्होंने इस बात को लेकर खेद भी जताया.

इंटरव्यू में जेलेंस्की ने जताया अफसोस

फॉक्स न्यूज के साथ एक इंटरव्यू में जेलेंस्की से पूछा गया कि क्या उन्हें आज की घटना पर पछतावा है, इस पर जेलेंस्की ने कहा, “हां, मुझे लगता है कि यह अच्छा नहीं था.” इसके बाद जेलेंस्की से पूछा गया कि क्या शुक्रवार की इस बहस के बाद ट्रंप के साथ क्या उनके रिश्तों को ठीक किया जा सकता है, तो उन्होंने जवाब दिया, “हां, बिल्कुल.” हालांकि, उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा, “मुझे इसके लिए खेद है.” यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि वह चाहते हैं कि ट्रंप उनके पक्ष में ज्यादा खड़े हों. उन्होंने कहा, “मैं नहीं चाहता कि हम अमेरिका में अपने महाने साझेदारों को खो दें.”

रूस के साथ युद्ध खत्म करने के ट्रंप के दावे पर जेलेंस्की ने कहा कि कोई भी यूक्रेनी इस युद्ध को खत्म करने की इच्छा से अधिक कुछ नहीं चाहता है, लेकिन हम सिर्फ स्थायी शांति चाहते हैं. उन्होंने यह भी कहा, “ट्रंप दावा करते हैं कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 3 साल से चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्हें यह समझना होगा कि यूक्रेन रूस के प्रति अपनी सोच को इतनी जल्द नहीं बदल सकता है.”

ट्रंप के साथ तकरार के बाद जेलेंस्की ने किया पोस्ट

व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुए तकरार के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति ने एक्स पर एक पोस्ट किया. पोस्ट में जेलेंस्की ने लिखा, “धन्यवाद अमेरिका. धन्यवाद आपके समर्थन के लिए. धन्यवाद इस यात्रा के लिए. धन्यवाद अमेरिकी राष्ट्रपति, कांग्रेस और अमेरिकी जनता. यूक्रेन को न्यायपूर्ण और स्थायी शाति की आवश्यकता है और हम ठीक उसी दिशा में काम कर रहे हैं.”

यह भी पढे़ंः Trump-Zelensky Clash: ट्रंप-जेलेंस्की के बीच बहस के दौरान यूक्रेनी राजदूत का रिएक्शन हुआ वायरल, देखें Video

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget