एक्सप्लोरर

Emergency In Ukraine: यूक्रेन में देशव्यापी आपातकाल की घोषणा, रूस के हमले की आशंकाएं तेज, UNSC की चल रही आपात बैठक

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अपने देश के बाहर सैन्य बल का इस्तेमाल करने का अधिकार मिलने के बाद यूक्रेन ने बुधवार को देशव्यापी आपातकाल की घोषणा कर दी.

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अपने देश के बाहर सैन्य बल का इस्तेमाल करने का अधिकार मिलने के बाद यूक्रेन ने बुधवार को देशव्यापी आपातकाल की घोषणा कर दी. इस बीच, पश्चिमी देशों ने रूस के खिलाफ कई प्रतिबंधों की घोषणा की और मॉस्को ने यूक्रेन स्थित अपने दूतावास परिसरों को खाली कर वहां से राजनयिक कर्मियों को निकाल लिया. यूक्रेन के सांसदों ने देशव्यापी आपातकाल लगाने के राष्ट्रपति वलोदिमिर ज़ेलेंस्की के आदेश को मंजूरी दे दी, जो बृहस्पतिवार से शुरू होकर 30 दिन तक लागू रहेगा. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यूक्रेन पर आपातकालीन सत्र चल रहा है. इस सप्ताह में यह दूसरी बार होगा, जब यूक्रेन पर चर्चा के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बैठक हो रही है.

यूक्रेन के पास मौजूद रूसी बल आक्रमण के लिए पूरी तरह तैयार हैं: अमेरिका
अमेरिका के एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने कहा कि यदि आक्रमण का आदेश दिया गया, तो यूक्रेन की सीमाओं के पास तैनात रूसी बल इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं. अधिकारी ने अपनी पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर कहा कि 80 प्रतिशत बल ‘‘एक दम तैयार’’ खड़े हैं और वे सीमा से पांच से 50 किलोमीटर के दायरे में तैनात हैं. उन्होंने कहा, ‘‘हम अभी इस बात की पुष्टि नहीं कर सकते कि रूसी बल दोनबास (यूक्रेन में विद्रोहियों के कब्जे वाला इलाका) में भीतर घुस गए हैं या नहीं.’’

रूस समर्थक इलाकों पर हमला कर रहा है यूक्रेन: रूस
संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत ने दुनिया के देशों से आग्रह किया कि वे यूक्रेन के पूर्वी अलगाववादी क्षेत्रों में यूक्रेन द्वारा जारी हिंसा और ‘‘घोर नरसंहार’’ को रोकने में मदद करें. संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत वासिली नेबेंजिया ने संयुक्त राष्ट्र महासभा से बुधवार को कहा कि यूक्रेन के पूर्वी क्षेत्रों में शांति का उल्लंघन करने वालों के प्रति नरमी बरतने का कोई इरादा नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा कि लुहान्स्क और दोनेत्स्क से हजारों लोगों का रूस आना दर्शाता है कि यूक्रेन उन लोगों के साथ अपमानजनक व्यवहार करता है.

संकट गहराने के बीच रूस ने यूक्रेन में अपना दूतावास खाली किया
रूस की सरकार संचालित समाचार एजेंसी तास ने बुधवार को कहा कि मॉस्को ने यूक्रेन स्थित अपना दूतावास खाली कर दिया है. वहीं, यूक्रेन ने भी अपने नागरिकों से रूस छोड़ने का आग्रह किया है. मॉस्को का कीव में दूतावास है और खार्किव, ओडेसा तथा ल्वीव में वाणिज्य दूतावास हैं. तास की खबर में कहा गया है कि रूस ने यूक्रेन में अपने राजनयिक प्रतिष्ठानों को खाली कर दिया है.

यह भी पढें: 

Russia Ukraine conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा- हमारा इरादा रूस से लड़ने का नहीं लेकिन...

Russia Ukraine conflict: अमेरिकी प्रतिबंधों से भड़का रूस, कहा- करारा जवाब मिलेगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
US-ईरान की नई टेंशन से गर्त में जाएगा पाकिस्तान! एक्सपर्ट का बड़ा दावा, कहा- 'अब शहबाज के सामने...'
यूएस-ईरान की नई टेंशन से गर्त में जाएगा पाकिस्तान! एक्सपर्ट का बड़ा दावा, कहा- 'अब शहबाज के सामने...'
Iran Oil Tanker Attack: क्या तेल के दाम कम न हो इसलिए किए गए होर्मुज में जहाजों पर हमले? जानें इसके पीछे का असली खेल
तेल के दाम कम न हो इसलिए किए गए होर्मुज में जहाजों पर हमले? जानें इसके पीछे का असली खेल
इधर ट्रंप ने दी ईरान को तबाही की धमकी, उधर EU भी होर्मुज को लेकर गुस्से से हुआ लाल, जंग की आहट के बीच लिया बड़ा फैसला
इधर ट्रंप ने दी ईरान को तबाही की धमकी, उधर EU भी होर्मुज को लेकर गुस्से से हुआ लाल, जंग की आहट के बीच लिया बड़ा फैसला

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
Embed widget