एक्सप्लोरर

Ukraine Conflict: यूक्रेन को लेकर चरम पर तनाव, 8500 अमेरिकी सैनिक हाई अलर्ट पर, कभी भी रूस को दिया जा सकता है जवाब

Ukraine Crisis: NATO को मजबूती देने के लिए संभावित तैनाती के लिए 8,500 अमेरिकी सैनिकों को स्टैंडबाय पर रखा गया है. ब्रिटेन ने भी रूस के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय एकता के महत्व पर सहमति जताई है.

Ukraine Conflict: यूक्रेन के मसले पर तनाव बरकरार है. यूक्रेन (Ukraine) पर रूस (Russia) के हमले की आशंका के बीच अमेरिका से भी तनाव काफी बढ़ गया है. यूक्रेन के खिलाफ हमले से रूस को रोकने के लिए यूरोपीय नेताओं के साथ वार्ता के बाद राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने सोमवार को पश्चिमी शक्तियों के बीच पूर्ण एकता होने की बात कही है. नाटो को मजबूती देने के लिए संभावित तैनाती के लिए 8,500 अमेरिकी सैनिकों को स्टैंडबाय पर रखा गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूरोप और नाटो के सहयोगी नेताओं के साथ वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बैठक की और इसके तुरंत बाद मीडिया से कहा कि सभी यूरोपीय नेताओं के साथ उनकी बहुत ही अच्छी बैठक हुई.

यूक्रेन के मसले पर तनाव और बढ़ा

उधर यूक्रेन के मसले पर लंदन में प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) के ऑफिस की ओर से भी कहा गया है कि सभी नेताओं ने बढ़ती रूसी शत्रुता के सामने अंतर्राष्ट्रीय एकता के महत्व पर सहमति जताई है. जर्मन चांसलर ओल्फ स्कोल्ज (Olf Scholz) ने कहा है कि यह रूस पर निर्भर है कि वह डी-एस्केलेशन करे जबकि नाटो (NATO) के महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने यूक्रेन के खिलाफ रूस की ओर से किसी भी तरह की आक्रमक कार्रवाई होने भर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है. वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान बैठक में फ्रांस, इटली, पोलैंड और यूरोपीय संघ के नेता भी शामिल थे. 

ये भी पढ़ें: UAE Missile Attack: अबू धाबी पर दागी गईं दो मिसाइलों को UAE ने बीच हवा में मार गिराया, हमलावरों को कड़ी चेतावनी - वीडियो किया जारी

अमेरिकी सैनिक हाई अलर्ट पर

पेंटागन के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि यूक्रेन संघर्ष के बीच 8,500 अमेरिकी सैनिकों (US Troops) को हाई अलर्ट पर रखा गया है. नाटो प्रतिक्रिया बल की किसी भी कार्रवाई को मजबूत करने के लिए संभावित तैनाती को लेकर अमेरिकी सैनिक तैयार हैं. ये ब्लादिमिर पुतिन के लिए साफ संकेत है के हम नाटो के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से लेते हैं. नाटो ने यह भी कहा कि वह अपने पूर्वी हिस्से को मजबूत करने के लिए जेट और जहाज भेज रहा है.

ये भी पढ़ें: Corona महामारी का अंत नहीं Omicron, फिर से रूप बदल सकता है कोविड, WHO ने दी चेतावनी

बताया जा रहा है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने यूक्रेन के पास करीब 100,000 सैनिकों को तैनात किया है. रूस ने पहले 2014 में क्रीमिया पर कब्जा कर लिया था और पूर्व में एक अलगाववादी सेना का समर्थन किया था. रूस एक गारंटी की मांग कर रहा है कि यूक्रेन को कभी भी नाटो में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाए. संयुक्त राज्य अमेरिका और नाटो ने रूसी मांगों को खारिज कर दिया है और पुतिन को यूक्रेन की सीमाओं से हटने के लिए कहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK प्रदर्शन के 31वें दिन पाक रेंजर्स ने फिर दिखाई बर्बरता, फायरिंग में 2 की मौत और 13 घायल
PoK प्रदर्शन के 31वें दिन पाक रेंजर्स ने फिर दिखाई बर्बरता, फायरिंग में 2 की मौत और 13 घायल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूएस एयरफोर्स और नेवी ने ईरान में कहां-कहां बरपाया बारूदी कहर? तेहरान ने कुछ ऐसे दिया जवाब
यूएस एयरफोर्स और नेवी ने ईरान में कहां-कहां बरपाया बारूदी कहर? तेहरान ने कुछ ऐसे दिया जवाब
US-Iran War News LIVE: ईरान के विदेश मंत्री ने पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर को किया फोन, मध्यस्थता में जुटा कतर-पाक
LIVE: ईरान के विदेश मंत्री ने पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर को किया फोन, मध्यस्थता में जुटा कतर-पाक

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget