एक्सप्लोरर

Ukraine Conflict: अमेरिकी अधिकारी का दावा, रूस ने यूक्रेन बॉर्डर के पास 7000 सैनिक बढ़ाए

US official On Russian Troops: अमेरिका ने चेतावनी दी कि सेना को वापस बुलाने की क्रेमलिन की घोषणा के बावजूद रूस ने यूक्रेन की सीमाओं के पास 7,000 सैनिक बढ़ा दिए हैं.

Russian Troops On Ukraine Border: अमेरिका ने चेतावनी दी कि सेना को वापस बुलाने की क्रेमलिन की घोषणा के बावजूद रूस ने यूक्रेन की सीमाओं के पास 7,000 सैनिक बढ़ा दिए हैं. अमेरिकी प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि रूस ने यूक्रेन के पास अपनी सेना को 7,000 सैनिकों तक बढ़ा दिया है. कुछ हाल ही में बुधवार तक पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि रूसियों द्वारा झूठे दावों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. क्रेमलिन आक्रमण के लिए बहाने का इस्तेमाल कर सकता है. अधिकारी सार्वजनिक रूप से बोलने के लिए अधिकृत नहीं हैं इसीलिए उन्होंने नाम न छापने की शर्त पर एसोसिएटेड प्रेस से बातचीत के दौरान यह बात कही. 

वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने एबीसी न्यूज को बताया, "हमने पुलबैक (सेना को पीठे हटाना) नहीं देखा है." उन्होंने कहा, “वह (पुतिन) ट्रिगर पुल कर सकते हैं. वह आज ट्रिगर पुल कर सकते हैं. वह कल ट्रिगर पुल कर सकते हैं. वह अगले हफ्ते ट्रिगर पुल कर सकते हैं. अगर वह यूक्रेन के खिलाफ आक्रमण को फिर से शुरू करना चाहते हैं, तो सेनाएं वहां मौजूद हैं."

नाटो महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने कहा कि गठबंधन ने भी "रूसी सेना की कोई वापसी" नहीं देखी है. ब्रसेल्स में नाटो के रक्षा मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता करने से पहले उन्होंने कहा "अगर वे वास्तव में बलों को वापस लेना शुरू करते हैं, तो हम इसका स्वागत करेंगे, लेकिन यह देखा जाना बाकी है."

हालांकि, दूसरी ओर रूस ने बुधवार को कहा कि वह और अधिक सैनिकों तथा हथियारों को सैन्य अड्डों पर वापस ला रहा है. रूस के रक्षा मंत्रालय ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें यह देखा जा सकता है कि बख्तरबंद वाहनों से लदी हुई एक मालगाड़ी क्रीमिया, काला सागर प्रायद्वीप से दूर एक पुल को पार कर रही है. 

यह भी पढ़ें: 

Russia-Ukraine conflict: यूक्रेन सीमा से वापस लौट रहे रूसी सैनिक, रूस बोला- हमने पहले ही कहा था लेकिन...

Russia-Ukraine Conflict: अमेरिका ने फिर दी रूस को चेतावनी- अगर यूक्रेन पर हमला किया तो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
Xप्लेन: जहाजों पर सैनेटरी पेड्स और टैम्पोन तक खत्म! क्या खुद से लड़ाई हार जाएगी US नेवी?
जहाजों पर सैनेटरी पेड्स-टैम्पोन खत्म! क्या खुद से लड़ाई हारेगी US नेवी?
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
फिलिस्तीन पर भारत क्या है स्टैंड, साफ किया रुख
फिलिस्तीन पर भारत क्या है स्टैंड, साफ किया रुख

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget