एक्सप्लोरर

Russia-Ukraine Conflict: अमेरिका ने फिर दी रूस को चेतावनी- अगर यूक्रेन पर हमला किया तो...

Russia-Ukraine Conflict: करीब 1 लाख रूसी सेना यूक्रेन की सीमा के पास मौजूद हैं. इस कदम पर पश्चिम देश रूस को चेतावनी दे रहे हैं.

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन (Biden administration) ने एक बार फिर रूस (Russia) को यूक्रेन (Ukraine) पर आक्रमण करने के ‘‘गंभीर परिणाम’’ भुगतने की चेतावनी देते हुए कहा कि यदि क्रेमलिन (Kremlin) रचनात्मक तौर पर चयन करता है तो कूटनीति का मार्ग अभी भी उपलब्ध है.

व्हाइट हाउस (White House) की प्रधान उप प्रेस सचिव कैरीन जीन पियरे ने सोमवार को कहा कि अमेरिका संकट को कम करने के लिए एक राजनयिक समाधान तक पहुंचने की दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रहा है. उन्होंने कहा 'जैसा कि आप सभी जानते हैं, सप्ताहांत में बाइडन ने (रूस के) राष्ट्रपति पुतिन के साथ बात की और हम अपने सहयोगियों तथा भागीदारों के साथ पूर्ण तालमेल बनाते हुए रूस सरकार के साथ संपर्क में हैं.’’

यूक्रेन की सीमा के पास रूसी सैनिकों का जमावड़ा
रूस ने यूक्रेन की सीमा के समीप करीब 100,000 सैनिकों का जमावड़ा कर रखा है . इस कदम पर पश्चिम देश उसे चेतावनी दे रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं कि उसका इरादा यूक्रेन पर हमला करने का है. हालांकि रूस ने बार-बार इनकार किया है कि उसकी यूक्रेन पर हमला करने की कोई योजना है.

जीन पियरे ने कहा, ‘‘अगर रूस इस मुद्दे पर रचनात्मक रुख अपनाता है तो कूटनीति का रास्ता उपलब्ध है. हालांकि, हम रूस द्वारा जमीन पर उठाए जा रहे कदमों को देखते हुए इस बात की संभावनाओं को लेकर स्पष्ट हैं.’’ उन्होंने कहा कि बाइडन ने स्थिति पर चर्चा करने के लिए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से संपर्क किया.

बाइडन और जॉनसन ने की चर्चा
व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि दोनों नेताओं (बाइडन और जॉनसन) ने यूक्रेन और रूस के साथ अपने हालिया राजनयिक संबंधों पर चर्चा की. व्हाइट हाउस के अनुसार दोनों नेताओं ने यूक्रेन की सीमाओं पर रूस के निरंतर सैन्य जमावड़े के जवाब में चल रहे राजनयिक और प्रतिरोधक प्रयासों की भी समीक्षा की और यूक्रेन की संप्रभुता तथा क्षेत्रीय अखंडता के लिए एक बार फिर अपना अपना समर्थन दोहराया.

व्हाइट हाउस ने कहा, ‘‘दोनों नेताओं ने नाटो के पूर्वी हिस्से पर रक्षात्मक मुद्रा को मजबूत करने के प्रयासों पर चर्चा की और सहयोगियों एवं भागीदारों के बीच निरंतर घनिष्ठ समन्वय पर बल दिया, जिसमें रूस द्वारा हमले की स्थिति में उस पर गंभीर कार्रवाई को लेकर तत्परता बरतना भी शामिल है.’’

व्हाइट हाउस में संवाददाता सम्मेलन के दौरान जीन पियरे ने कहा कि उनकी (अमेरिका प्रशासन की) इस बात पर पैनी निगाह है कि कब आक्रमण होता है. उन्होंने कहा, ‘‘हम अपनी खुफिया जानकारी के किसी भी विवरण पर टिप्पणी नहीं करेंगे, सिवाय इसके कि यह इस सप्ताह शुरू हो सकता है, ऐसी कई अटकलें हैं कि यह ओलंपिक के बाद होगा. यह स्पष्ट नहीं है कि रूस कौन सा रास्ता चुनेगा.’’

आक्रमण हुआ तो अमेरिका देगा निर्णायक जवाब
पियरे ने कहा कि अमेरिका किसी भी स्थिति के लिए तैयार है. उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रपति बाइडन ने इस सप्ताह के अंत में पुतिन के साथ अपनी बातचीत में यह स्पष्ट कर दिया कि यदि रूस यूक्रेन पर आक्रमण करता है, तो अमेरिका अपने सहयोगियों और भागीदारों के साथ मिलकर निर्णायक जवाब देगा और रूस को त्वरित और गंभीर नतीजे भुगतने होंगे.’’ उन्होंने कहा कि बाइडन ने एक बार फिर कहा कि यूक्रेन पर रूस के हमले से व्यापक मानवीय त्रासदी होगी और रूस का कद बहुत घट जाएगा.

इससे इतर एक अलग संवाददाता सम्मेलन में अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने घोषणा की है कि देश के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन बेल्जियम, पोलैंड और लिथुआनिया की यात्रा करेंगे. वह यूक्रेन और उसके आसपास रूस के सैन्य जमावड़े पर चर्चा करने के लिए संबद्ध रक्षा मंत्रियों और नाटो नेतृत्व के साथ मुलाकात करेंगे.

रूस का संकेत बातचीत के लिए तैयार
इस बीच, ‘एपी’ की खबर के अनुसार क्रेमलिन (रूस के राष्ट्रपति कार्यालय) ने सोमवार को संकेत दिया कि वह सुरक्षा शिकायतों को लेकर पश्चिमी देशों के साथ बातचीत के लिए तैयार है, जिससे यह उम्मीद जगी है कि रूस यूक्रेन पर फिलहाल आक्रमण नहीं करेगा. हालांकि, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मंशा पर सवाल बना हुआ है और शीत युद्ध के बाद से सबसे खराब तनाव के बीच देश अपने राजनयिकों को वापस बुला रहे हैं और संभावित आसन्न युद्ध को लेकर सतर्क हैं.

रूस ने इस बात की गारंटी मांगी है कि नाटो यूक्रेन या सोवियत संघ के पूर्व देशों को अपने साथ नहीं जोड़ेगा और यह कि वह सोवियत संघ के पूर्व देशों से अपने सैनिकों को वापस बुलायेगा.

यह भी पढ़ें:

नए अंतरिक्ष मिशन के चालक दल में शामिल होंगी SpaceX इंजीनियर अन्ना मेनन, जानें उनके बारे में 

United Nations में आतंकवाद पर Pakistan को India की लताड़, कहा- सब जानते हैं Mumbai और Pulwama हमले के साजिशकर्ता कहां से हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Britain New PM: ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार
शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget