एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: रूस की राजधानी मॉस्को पर ताबड़तोड़ हमले कर रहा है यूक्रेन, बिगड़ सकते हैं हालात

Russia Shoots Down Ukrainian Drone: रूस और यूक्रेन एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं. ऐसे में हालात बिगड़ने की आशंका जाहिर की जा रही है. यूक्रेन ने हाल के दिनों में मास्को को निशाना बनाने का प्रयास किया है.

Russia Ukraine War: एक तरफ दुनिया भर के देश रूस-यूक्रेन युद्ध का शांतिपूर्ण समाधान ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं, दूसरी तरह दोनों देश एक दूसरे पर ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं. हाल-फिलहाल में यूक्रेन ने रूस पर जवाबी हमले किये हैं, जिससे खतरा बढ़ता दिख रह है. रूस ने सोमवार को दावा किया कि उसने मॉस्को के दक्षिण-पश्चिम में ड्रोन को मार गिराया है, जो यूक्रेन की तरफ से किया गया हमला था. 

यूक्रेन की ओर से किये जा रहे हमले को लेकर कलूगा क्षेत्र के गवर्नर व्लादिस्लाव शापशा ने टेलीग्राम पर जानकारी देते हुए कहा कि राजधानी को निशाना बनाकर ड्रोन हमलों में बढ़ोतरी हुई है. ऐसे में रूस ने मॉस्को के दक्षिण-पश्चिम में एक यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया है. उन्होंने बताया कि यूक्रेन के ड्रोन को नष्ट किए जाने के बाद किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है. हालांकि खतरे को देखते हुए मॉस्को के दूसरे सबसे बड़े हवाई अड्डे पर कुछ वक्त के लिए उड़ानों का परिचालन रोक दिया गया. 

रूस ने किया एंटी एयरक्राफ्ट डिफेन्स सिस्टम का यूज 

उन्होंने कहा कि यूक्रेनी ड्रोन को मास्को में तैनात एंटी एयरक्राफ्ट डिफेन्स सिस्टम की मदद से मार गिराया गया है. इससे पहले रूस ने गुरुवार को कहा था कि उसने अपने क्षेत्र में सात ड्रोन गिराए हैं, जिससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. बता दें कि हाल के दिनों में रूसी क्षेत्र पर यूक्रेनी ड्रोन हमले बढ़ गए हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन की तरफ से किये जा रहे ड्रोन हमलों में मास्को और क्रीमिया प्रायद्वीप को निशाना बनाए जाने का प्रयास रहता है.

रूस ने किया पलटवार  

यूक्रेन के ड्रोन ने शुक्रवार देर रात क्रीमिया के पास काला सागर में एक रूसी ईंधन टैंकर पर हमला किया था. यह यूक्रेनी ड्रोन द्वारा काला सागर में किया गया दूसरा हमला था. जिसके बाद जबाबी हमले के तौर पर रूस ने शनिवार रात पश्चिमी यूक्रेन पर मिसाइल और ड्रोन की बरसात कर दी.  रूस के हमले में यूक्रेन में एक ब्लड ट्रांसफ्यूजन सेंटर, एक यूनिवर्सिटी और एक एयरोनॉटिक्स फैसिलिटी क्षतिग्रस्त हो गई थी. 

ये भी पढ़ें:

Chinese Sibling Found IPhone: चीन में कूड़े की ढेर में मिले 24 लाख के 30 iPhone, भाई-बहन की जोड़ी ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget