एक्सप्लोरर

Rishi Sunak: ऐसा क्या हुआ कि भारत से लौटते ही अपने घर में घिरे ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक?

UK PM Rishi Sunak In G-20 Summit: भारत से ब्रिटेन लौटने के बाद अब सुनक को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल, हाउस ऑफ कॉमन्‍स में सांसद उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं.

Rishi Sunak: जी 20 शिखर सम्मलेन में शिरकत करने भारत आये ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक कई वजहों से चर्चा में बने रहे. उन्होंने भारत दौरे पर मिले प्यार को लेकर आभार भी व्यक्त किया. लेकिन भारत से ब्रिटेन लौटने के बाद अब सुनक को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल, जी20 के घोषणा पत्र में रूस के खिलाफ सख्त शब्दों को सुरक्षित नहीं करने के लिए हाउस ऑफ कॉमन्‍स में सांसद उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं.

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश प्रधानमंत्री की आलोचना इसलिए भी की जा रही है क्योंकि यूके को ऐतिहासिक नए आर्थिक गलियारे समझौते से बाहर रखा गया है. ऐसे में विपक्ष उनसे इसको लेकर भी सवाल पूछ रहा है. इसके साथ ही, विपक्ष सुनक से बार-बार यह भी पूछ रहा है कि क्या उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से स्कॉटिश सिख जगतार सिंह जोहल की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए कहा ? क्या उन्होंने उनके सामने यह तथ्य उठाया था कि भारत रूस से तेल खरीद रहा है? 

विपक्ष ने पिछले साल के शिखर सम्मेलन से की तुलना 

 रिपोर्ट के अनुसार, विपक्षी नेता सर कीर स्टार्मर ने जी20 की संयुक्त घोषणा को 'पिछले साल के शिखर सम्मेलन की तुलना में कमजोर भाषा' के साथ 'निराशाजनक' बताया. लिबरल डेमोक्रेट सांसद रिचर्ड फ़ोर्ड ने पूछा कि क्या सुनक कनाडा के प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो के विचार से सहमत हैं कि अगर सम्‍मेलन की जिम्‍मेदारी उन पर होती तो यह भाषा काफी सख्‍त होती.

सुनक ने रखा अपना पक्ष 

विपक्ष के जवाब में ब्रिटिश पीएम सुनक ने कहा, 'चूंकि यह G7 याG1 नहीं है, इसलिए यह हमारे लिए नहीं है कि हम केवल वह भाषा लें जो हम चाहते हैं. यूक्रेन पर हमारी स्थिति सभी के लिए बिल्कुल स्पष्ट है, लेकिन जी20  एक बड़ा समूह है जिसमें कई देश शामिल हैं जो वैश्विक मामलों पर एक जैसा दृष्टिकोण या वास्तव में समान मूल्यों को साझा नहीं करते हैं' उन्होंने आगे कहा कि ऐसे में यह समझ लेना कि यह जी7 में हमारी एकमतता को प्रतिबिंबित कर सकता है, पूरी तरह से गलत है. आरोप लगाने वालों को समझना होगा कि विदेशी मामले कैसे काम करते हैं.

रूस यूक्रेन युद्ध पर पूछे गए सवाल 

कंजर्वेटिव सांसद रहमान चिश्ती ने कहा कि भारत 44 गुटनिरपेक्ष देशों में से एक है जो रूस के खिलाफ प्रतिबंधों का समर्थन नहीं कर रहा है, भारत रूस से तेल खरीद रहा है. और उन प्रतिबंधों को दरकिनार करते हुए यूरोप में उत्पाद बेच रहा है. क्या प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी के साथ इस पर सवाल किया? इस सवाल के जवाब में सुनक ने कहा,  हम सभी देशों से रूस पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह करते हैं. जाहिर है, प्रत्येक देश अपने तरीके से इस पर विचार करेगा.'

भारत ने यूक्रेन पर आक्रमण की निंदा क्यों नहीं की ? 

लेबर सांसद बैरी शेरमन ने पूछा कि क्या सुनक ने मोदी से पूछा था कि उन्होंने यूक्रेन पर आक्रमण के लिए रूस की निंदा क्यों नहीं की? क्या उन्होंने पूछा कि मोदी मुसलमानों और ईसाइयों के सभी उत्पीड़न को रोकने के लिए क्या कर रहे हैं?  उनकी मस्जिदों और चर्चों को जला दिया गया है. सुनक ने जवाब दिया, "प्रधानमंत्री और मैंने कई मुद्दों पर चर्चा की." उन्होंने कहा कि 'मैंने जोहल का मामला मोदी के सामने उठाया है.' 

ये भी पढ़ें: चीन-तुर्किए को लगी मिर्ची लेकिन रूस की बल्ले-बल्ले, जानिए कैसे मिडिल ईस्‍ट यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर से पुतिन को होगा फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War: ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget