एक्सप्लोरर

UK Hate Crime Against Sikh: ब्रिटेन में बुजुर्ग सिखों पर हमला, उतारी पगड़ी, सुखबीर बादल ने विदेश मंत्री से कर दी ये मांग

UK Hate Crime Against Sikh: ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस ने कहा कि इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमने मामले की जांच शुरू कर दी है.

ब्रिटेन में पिछले शुक्रवार (15 अगस्त) को एक हेट क्राइम का मामला सामने आया है, जहां 3 किशोरों ने मिलकर 2 सिखों पर हमला कर दिया. ये नस्लवादी हमला वॉल्वरहैम्प्टन के एक रेलवे स्टेशन के बाहर हुआ है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पीड़ित ज़मीन पर पड़े दिखाई दे रहे हैं और हमलावर उन्हें बार-बार लात मार रहा है. इस हमले के दौरान सिख पुरुषों की पगड़ियां उतर गई थीं और उनके बगल में पड़ी हुई दिखाई दे रही थीं. इस मामले में पुलिस ने 3 किशोरों को गिरफ्तार किया गया, लेकिन बाद में उन्हें ज़मानत पर रिहा कर दिया गया.

इस घटना को लेकर भारत के सिख समुदाय में खासा रोष देखा जा रहा है. शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से अपील की है वे ब्रिटेन सरकार के समक्ष यह मुद्दा उठाएं ताकि उस देश में रह रहे सिख प्रवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

सुखबीर बादल की विदेश मंत्री एस. जयशंकर से अपील
सुखबीर बादल ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर कहा कि मैं ब्रिटेन के वॉल्वरहैम्प्टन में 2 बुज़ुर्ग सिख पुरुषों पर हुए भयावह हमले की कड़ी निंदा करता हूं, जिसमें एक सिख की पगड़ी जबरन उतार दी गई. इस नस्लवादी घृणा अपराध का निशाना सिख समुदाय है, जो हमेशा सरबत दा भला (सबका भला) चाहता है. सिख समुदाय अपनी उदारता और करुणा के लिए जाना जाता है और वे दुनिया भर में सुरक्षा और सम्मान के हकदार हैं.

ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस ने क्या कहा
मामले की जांच कर रही ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस ने कहा कि इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. पुलिस अधिकारी ने कहा कि हम रेलवे नेटवर्क पर इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं करेंगे और हमने पूरी जांच शुरू कर दी है. 

ये भी पढ़ें 

फाइव आइज के दम पर भारत से पंगा ले रहा था कनाडा, अब इस खुफिया समूह से होगा बाहर, अमेरिका ने शुरू की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget