एक्सप्लोरर

UK Corona: ब्रिटेन में लगातार 12वें दिन सामने आए 50 हजार से ज्यादा केस, अबतक 80 हजार से ज्यादा की मौत

ब्रिटेने मे बीते 12 दिनों से लगातार कोरोना संक्रमण के 50 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं. यहां पिछले 24 घंटों में 59 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमण के नए मरीज सामने आए हैं, वहीं इस दौरान एक हजार से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवा दी है.

हाल ही के दिनों में नए कोरोना स्ट्रेन के सामने आने के बाद ब्रिटेन में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. कोरोना के नए स्ट्रेन के कारण ब्रिटेन में कोरोना के नए मामले तेजी से बढ़े हैं. कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के लॉकडाउन का ऐलान पहले ही कर चुके हैं. कोरोना के नए स्ट्रेन को कंट्रोल करने की कोशिश में ब्रिटेन लगा हुआ है. दुनियाभर में ब्रिटेन दुनिया का पांचवा सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित देश है.

24 घंटे में 59 हजार से ज्यादा मामले

वर्ल्डोमीटर की रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन में बीते 24 घंटों में तकरीबन 60 हजार कोरोना के नए मरीज आए हैं और एक हजार से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवा दी. देश में अबतक 30 लाख 17 हजार से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं और 80 हजार से ज्यादा लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हुई है. ब्रिटेन मे पिछले 12 दिनों से लगातार कोरोना संक्रमण के 50 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं.

दुनियाभर में 9 करोड़ से ज्यादा संक्रमित

वहीं, विश्वभर में पिछले 24 घंटे के दौरान 7.19 लाख से ज्यादा नए संक्रमण के मामले सामने आए हैं और 12 हजार से ज्यादा लोग कोरोना के कारण मौत हुई है. वहीं अबतक कोरोना वायरस के कारण कुल 19 लाख 33 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं अभी तक सामने आए कुल संक्रमितों का आंकड़ा 9 करोड़ के पार हो चुका है. अभी तक 6 करोड़ 44 लाख 48 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित इलाज के बाद ठीक भी हुए हैं.

अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित

दुनियाभर में फिलहाल 2 करोड़ 36 लाख 69 हजार से ज्यादा कोरोना एक्टिव मरीजों का इलाज हो रहा है. कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में अमेरिका सबसे ऊपर है. इसके साथ ही वर्तमान में सबसे ज्यादा कोरोना एक्टिव मरीज अमेरिका में हैं, यहां वर्तमान में 89 लाख 24 हजार से ज्यादा कोरोना एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा है. यहां 2 करोड़ 26 लाख 96 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और पिछले 24 घंटों में 2 लाख 45 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं.

इसे भी पढ़ेंः जैश के सरगना मसूद अजहर को बड़ा झटका, पाकिस्तान की अदालत ने दिया ये आदेश

भारत के बारे में इस पाकिस्तानी बच्चे की बातें जीत लेंगी आपका दिल, वायरल हो रहा वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nepal Paper Leak: CJP आंदोलन का असर नेपाल तक! अब पेपर लीक पर घिरी बालेन सरकार
CJP आंदोलन का असर नेपाल तक! अब पेपर लीक पर घिरी बालेन सरकार
US-Iran War: कैसे टॉप कमांडर की सलाह ने बदला ट्रंप का मूड! रुकी ईरान में तबाही
कैसे टॉप कमांडर की सलाह ने बदला ट्रंप का मूड! रुकी ईरान में तबाही
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
जहाज पर हमले के बाद ईरान ने दे डाली वॉर्निंग- 'अब जवाब...'
जहाज पर हमले के बाद ईरान ने दे डाली वॉर्निंग- 'अब जवाब...'

वीडियोज

CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Assam Flood: पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Embed widget