एक्सप्लोरर

UAE News: यूएई के इमिग्रेशन लॉ में हुआ बदलाव, जानिए भारतीयों को कैसे हो सकता है फायदा?

UAE Immigration News: नए इमिग्रेशन लॉ में बदलाव का पर्यटकों के साथ-साथ उन लोगों पर भी बड़ा प्रभाव पड़ सकता है जो यूएई में काम करना चाहते हैं.

UAE New Immigration Laws: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की एडवांस वीजा प्रणाली (Advance Visa System) सोमवार (3 अक्टूबर) से लागू होने वाली है. इसकी घोषणा पिछले महीने की गई थी. नए वीजा नियमों में 10 साल की विस्तारित गोल्डन वीजा योजना, कुशल श्रमिकों के लिए अनुकूल पांच साल का ग्रीन रेजिडेंसी और नया मल्टी एंट्री पर्यटक वीजा शामिल है, जो विदेशियों को 90 दिनों तक देश में रहने की अनुमति देगा. 

इमिग्रेशन कानून में बदलाव का पर्यटकों के साथ-साथ उन लोगों पर भी बड़ा प्रभाव पड़ सकता है जो काम करना चाहते हैं या संयुक्त अरब अमीरात में रहना चाहते हैं. इसके अलावा यूएई के नए इमिग्रेशन लॉ से ये बदलाव होंगे- 

1. पांच साल का ग्रीन वीजा विदेशियों को यूएई के नागरिक या उनके नियोक्ता से मदद मांगे बिना खुद को स्पोंसर करने की अनुमति देगा. इस वीजा के लिए फ्रीलांसर, कुशल कर्मचारी और निवेशक पात्र हैं. 

2. ग्रीन वीजा धारक अपने परिवार के सदस्यों को भी प्रायोजित (Sponsor) कर सकते हैं. 

3. ग्रीन वीजा धारक का परमिट समाप्त हो जाता है, तो उन्हें छह महीने तक की अवधि दी जाएगी. 

4. गोल्डन वीजा के तहत 10 साल के विस्तारित निवास की पेशकश की जाती है जिसके लिए निवेशक, उद्यमी, असाधारण प्रतिभा वाले व्यक्ति पात्र होंगे. 

5. गोल्डन वीजा धारक परिवार के सदस्यों और बच्चों को स्पोंसर कर सकते हैं.

6. गोल्डन वीजा धारक के परिवार के सदस्य भी वीजा वैध रहने तक धारक की मृत्यु के बाद संयुक्त अरब अमीरात में रह सकते हैं. 

7. गोल्डन वीजा धारक भी अपने व्यवसायों के 100 प्रतिशत स्वामित्व का लाभ उठा सकेंगे. 

8. पर्यटक वीजा अब विदेशियों को 60 दिनों के लिए संयुक्त अरब अमीरात में रहने की अनुमति देगा. 

9. पांच साल का मल्टी एंट्री पर्यटक वीजा विदेशियों को यूएई में लगातार 90 दिनों तक रहने की अनुमति देगा. 

10. जॉब एक्सप्लोरेशन वीजा पेशेवरों को बिना प्रायोजक या मेजबान के यूएई में रोजगार तलाशने की अनुमति देगा.

ये भी पढ़ें- 

चीन की चाल! बलूच कार्यकर्ताओं को पाकिस्तान भेजने के लिए खाड़ी देशों पर बना रहा प्रेशर

ईरान में हिजाब के बाद अब इस मुद्दे पर भड़की चिंगारी, सड़कों पर हो रहा संग्राम, जल रहे हैं शहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: क्या अरब दलों के समर्थन से गिर पाएगी नेतन्याहू सरकार? पूरा गणित समझ लीजिए
Explained: क्या अरब दलों के समर्थन से गिर पाएगी नेतन्याहू सरकार? पूरा गणित समझ लीजिए
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
ट्रंप के खास तक पहुंचे चीनी जासूस के तार, Nvidia के CEO को किया टारगेट! व्हाइट हाउस में हड़कंप
ट्रंप के खास तक पहुंचे चीनी जासूस के तार, Nvidia के CEO को किया टारगेट! व्हाइट हाउस में हड़कंप
जिनपिंग को सताया तख्तापलट का डर! सेना के 16 जनरलों समेत 33 टॉप लीडर बर्खास्त
जिनपिंग को सताया तख्तापलट का डर! सेना के 16 जनरलों समेत 33 टॉप लीडर बर्खास्त

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget