एक्सप्लोरर

UAE Hindu Temple: 108 फीट ऊंचा, 700 करोड़ की लागत...अबू धाबी में बन रहा पहला हिंदू मंदिर, उद्घाटन में पीएम मोदी होंगे शामिल

Abu Dhabi Temple: अबू धाबी में पहला हिंदू मंदिर बनकर तैयार हो रहा है. इसका उद्घाटन अगले साल फरवरी में होने वाला है. पीएम मोदी भी इस समारोह में हिस्सा लेंगे.

UAE Hindu Temple: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में फरवरी के महीने में पहला हिंदू मंदिर भक्तों के लिए खुलने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मंदिर के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिस्सा लेने वाले हैं. यूएई की राजधानी अबू धाबी इस मंदिर का निर्माण किया जा रहा है. अबू धाबी के ठीक बाहर स्थित मंदिर न केवल देश में अपनी तरह का पहला मंदिर है, बल्कि पश्चिम एशिया में सबसे बड़ा भी है. इसे BAPS हिंदू मंदिर के तौर पर जाना जा रहा है. 

मंदिर के निर्माण में 700 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं. अगर इसकी लोकेशन की बात करें, तो ये अबू धाबी शहर से 50 किलोमीटर बाहर मौजूद है. यहां पर मंदिर का निर्माण कार्य जोरो-शोरों से चल रहा है और अब ये अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है. बड़ी संख्या में कलाकार, मजदूर और इंजीनियर मिलकर इस भव्य इमारत को तैयार कर रहे हैं. फरवरी, 2024 में भक्तों के लिए खुल रहा ये मंदिर इतना मजबूत है कि 1000 साल तक इसे कुछ नहीं होने वाला है. 

कैसे पड़ी मंदिर की नींव? 


UAE Hindu Temple: 108 फीट ऊंचा, 700 करोड़ की लागत...अबू धाबी में बन रहा पहला हिंदू मंदिर, उद्घाटन में पीएम मोदी होंगे शामिल

दरअसल, 2015 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूएई की अपनी यात्रा पर गए थे, तो वहां के राष्ट्रपति ने दुबई-आबू धाबी हाइवे पर 17 एकड़ जमीन तोहफे में दी. दो साल बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जरिए इस मंदिर की नींव रखी गई. इस मंदिर का निर्माण दो देशों और उनकी सरकारों के बीच बढ़ रहे सद्भाव का एक सबूत है. नींव रखे जाने के बाद से ही मंदिर का निर्माण तेजी से चल रहा है. इस मंदिर का उद्घाटन ऐसे समय पर होगा, जब राम मंदिर भी भक्तों के लिए खुल जाएगा. 

कौन करवा रहा मंदिर का निर्माण?


UAE Hindu Temple: 108 फीट ऊंचा, 700 करोड़ की लागत...अबू धाबी में बन रहा पहला हिंदू मंदिर, उद्घाटन में पीएम मोदी होंगे शामिल

खाड़ी मुल्क में बन रहे इस मंदिर के निर्माण के पीछे हिंदू संप्रदाय 'बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामिनारायण संस्था' है, जिसे BAPS संस्था के तौर पर जाना जाता है. कृष्ण के अवतार के रूप में स्वामीनारायण की पूजा के लिए जाने जाने वाले BAPS ने दुनियाभर में 1,100 से अधिक हिंदू मंदिरों का निर्माण किया है. इसमें नई दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर और अमेरिका के न्यू जर्सी में हाल ही में उद्घाटन किया गया एशिया के बाहर सबसे बड़ा मंदिर भी शामिल है.

मंदिर की क्या खासियत है? 

बीएपीएस हिंदू मंदिर वास्तुशिल्प कौशल का एक जीता-जागता सबूत है. इसमें वैदिक वास्तुकला और मूर्तियों से प्रेरित गुलाबी बलुआ पत्थर और संगमरमर का इस्तेमाल किया गया है. मंदिर में की जाने वाली कई जटिल नक्काशी और मूर्तियां भारत में कारीगरों के जरिए तैयार की गईं और साइट पर पहुंचाई गईं हैं. मंदिर की ऊंचाई 108 फीट है, जिसमें 40 हटार क्यूबिक मीटर संगमरमर और 180 हजार क्यूबिक मीटर बलुआ पत्थर लग रहा है. 


UAE Hindu Temple: 108 फीट ऊंचा, 700 करोड़ की लागत...अबू धाबी में बन रहा पहला हिंदू मंदिर, उद्घाटन में पीएम मोदी होंगे शामिल

मंदिर का डिजाइन वैदिक वास्तुकला और मूर्तियों से प्रेरित है. मंदिर के निर्माण में 50,000 से अधिक लोगों ने ईंटें रखी हैं, जिनमें भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर, एक्टर संजय दत्त और अक्षय कुमार भी शामिल हैं. मंदिर के डिजाइन में सात शिखर एकीकृत होंगे, जिनमें से हर एक संयुक्त अरब अमीरात के प्रतीक को दिखाएगा. मंदिर परिसर में क्लास, प्रदर्शनी केंद्र और बच्चों के लिए खेल के मैदान भी होंगे.

कब होगा उद्घाटन? 


UAE Hindu Temple: 108 फीट ऊंचा, 700 करोड़ की लागत...अबू धाबी में बन रहा पहला हिंदू मंदिर, उद्घाटन में पीएम मोदी होंगे शामिल

मंदिर का उद्घाटन फरवरी में होने वाला है, जिसमें प्रमुख हस्तियां शामिल होने वाली हैं. प्रधानमंत्री मोदी के अलावा इसमें अबू धाबी के शेख और यूएई के प्रमुख नेता शामिल हो सकते हैं. सबसे पहले 10 फरवरी से 'फेस्टिवल ऑफ हार्मनी' की शुरुआत होगी, जिसमें भारतीय समुदाय के लोग हिस्सा लेंगे. इसके बाद 15 फरवरी, 2024 को दो घंटे लंबे चलने वाले समारोह में मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: BAPS Temple: अबू धाबी में BAPS हिंदू मंदिर देखने के लिए तांता, 30 देशों के राजदूतों ने किया भ्रमण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस के हमले से दहला यूक्रेन, रेलवे स्टेशन पर ड्रोन अटैक, 13 की मौत
रूस के हमले से दहला यूक्रेन, रेलवे स्टेशन पर ड्रोन अटैक, 13 की मौत
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
Explained: AI में सॉफ्टवेयर नहीं, चिप-बिजली का खेल कैसे? US में 72% कंप्यूटिंग पावर, भारत 1.6% पर
AI में सॉफ्टवेयर नहीं, चिप-बिजली का खेल कैसे? US में 72% कंप्यूटिंग पावर, भारत 1.6% पर
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget