एक्सप्लोरर

BAPS Temple: अबू धाबी में BAPS हिंदू मंदिर देखने के लिए तांता, 30 देशों के राजदूतों ने किया भ्रमण

BAPS Hindu Temple: अबू धाबी में बन रहे बीएपीएस हिंदू मंदिर की चर्चा काफी दिनों से हो रही है. इसको लेकर अपडेट भी आते रहते हैं. इसी क्रम में 30 देशों के राजदूत मंदिर के भ्रमण करने के लिए पहुंचे.

Abu Dhabi BAPS Hindu Temple: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राजधानी अबू धाबी में हिंदू मंदिर के निर्माण का काम चल रहा है. बीएपीएस हिंदू मंदिर को लेकर अपडेट आती रहती हैं. ताजा घटनाक्रम में इस मंदिर को देखने को लिए 30 देशों के राजदूत पहुंचे. इस बात की जानकारी यूएई में भारतीय राजदूत संजय सुधीर ने दी.

संजय सुधीर ने यूएई के नेतृत्व की दृष्टि और देश में एक मॉडल बहुसांस्कृतिक और शांतिपूर्ण कोशिशों को बेहतर प्रयासों का समन्वय बताया है. जिन 30 देशों के राजनयिक समूह ने बीएपीएस मंदिर का दौरा किया वो वहां पहुंचकर काफी खुश दिखे और जमकर प्रशंसा भी की. इन राजदूतों के भ्रमण का उद्देश्य अंतर-सांस्कृतिक समझ को बढ़ावा देना और हिंदू मंदिर की प्रगति को देखना था.

कलाकारी देख राजदूत हुए अचंभित

इतना ही नहीं, इन राजनयिक ने मिलकर फोटो भी खिचवाई. इस दौरान सभी राजदूतों ने मंदिर की दीवारों पर अद्भुत कलाकारी को बारीकी से देखा. इसके साथ ही वे मंदिर की कलाकारी को देखकर अचंभित भी दिखे. संजय सुधीर ने कहा कि यह मंदिर यूएई में रहने वाले भारतीय समुदाय के विश्वास की सामूहिक आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है.

भारतीय दूतावास ने किया ट्वीट

यूएई में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, ”शांति और सद्भाव के प्रकाशपुंज बीएपीएस मंदिर का अबू धाबी में बनना. 30 से अधिक देशों के रेजिडेंट राजदूत और राजनयिक ने मंदिर स्थल को देखा और दुनियाभर की संस्कृतियों की उत्कृष्ट नक्काशी और रूपांकनों को देखकर चकित रह गए.”

खलीज टाइम्स की खबर के मुताबिक फिलीपीन, बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान, जापान, इंडोनेशिया, इजराइल, ब्राजील, बेल्जियम, न्यूजीलैंड, कनाडा और नाइजीरिया के राजनयिक और मिशन प्रतिनिधि भी मंदिर देखने के लिए आने वालों में शामिल थे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मंदिर की आधारशिला 2018 में रखी थी. मंदिर निर्माण कार्य से जुड़ी जानकारी पीएम मोदी खुद लेते हैं. मंदिर निर्माण परियोजना को भारत और यूएई के बीच धनिष्ठ ऐतिहासिक और सांस्कृतिक बंधनों का प्रतीक पीएम ने बताया है.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने अबू धाबी में पहले हिन्दू मंदिर का शिलान्यास किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 20 बच्चों की मौत
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 20 बच्चों की मौत
US में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की साजिश, 19 साल का लड़का गिरफ्तार
US में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की साजिश, 19 साल का लड़का गिरफ्तार
Explained: नजमे अमीनी कौन हैं? ईरान में ईशनिंदा के आरोप में 23 वर्षीय छात्रा को मौत की सजा
Explained: नजमे अमीनी कौन हैं? ईरान में ईशनिंदा के आरोप में 23 वर्षीय छात्रा को मौत की सजा
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget