एक्सप्लोरर

दुबई में करोड़ों की लॉटरी जीतने वाले भारतीय नागरिक को क्यों ढूंढ़ने में लगी है कंपनी, क्या हुआ जानिए

Dubai Latest News: दोनों विजेताओं को इनाम के रूप में 10-10 लाख डॉलर की इनामी धनराशि सौंपी जाएगी. भारतीय रुपयों में देखें तो यह धनराशि 88 करोड़ रुपये होते हैं.

Dubai Latest News: दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के समीप आयोजित दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर और फाइनेस्ट सरप्राइज ड्रॉ में रातो रात 2 लोग करोड़पति बन गए. खास बात यह है कि इसमें एक शख्स भारतीय भी है. हालांकि, ये दोनों शख्स विजेता कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके. जिससे उन्हें अबतक लॉटरी की धनराशि नहीं प्राप्त हुई है. कंपनी ने इन दोनों व्यक्तियों से विजेता कार्यक्रम के दौरान जब संपर्क साधने की कोशिश की तो वह संपर्क क्षेत्र से बाहर थे. कंपनी का कहना है कि जब इन दोनों लोगों को लॉटरी के बारे में पता चलेगा तो वह हैरान रह जाएंगे. 

इनाम में मिलेंगे 10 लाख डॉलर 

दोनों विजेताओं को इनाम के रूप में 10-10 लाख डॉलर की इनामी धनराशि सौंपी जाएगी. भारतीय रुपयों में देखें तो यह धनराशि 8-8 करोड़ रुपये होते हैं. लॉटरी जीतने वाले शख्स में जहां एक भारतीय है. वहीं दूसरा शख्स अमीराती है. भारतीय शख्स का नाम मोहम्मद जमाल इल्मी है. वहीं अमीराती नागरिक का नाम मोहम्मद अल शेही है

यूएई के रहने वाले मोहम्मद अल शेही मिलेनियम मिलियनेयर सीरीज 454 में टिकट नंबर 2637 के जरिए 1 मिलियन डॉलर के विजेता बने हैं. वहीं मोहम्मद जमाल इल्मी टिकट नंबर 0121 से मिलेनियम मिलियनेयर सीरीज 453 में 1 मिलियन डॉलर जीतने में कामयाब हुई हैं.

भारतीय शख्स ने कब खरीदा था टिकट?

भारतीय नागरिक मोहम्मद जमाल इल्मी ने 27 फरवरी को स्पेन यात्रा के दौरान मैड्रिड में टिकट को खरीदा था. मिलेनियम मिलियनेयर प्रमोशन में 1 मिलियन डॉलर जीतने वाले मोहम्मद जमाल 226वें भारतीय नागरिक हैं. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इस प्रतियोगिता में सर्वाधिक टिकट खरीदने वालों में भारतीय नागरिकों की संख्या सबसे अधिक है.

लॉटरी में कई लोगों को कार और बाइक मिली 

यही नहीं मिलेनियम मिलियनेयर ड्रा के समाप्त होने के बाद 2 लक्जरी कार और बाइक के लिए फाइनेस्ट सरप्राइज ड्रा रखा गया था. यहां बेलारूस के रहने वाले नदीम हसन को बीएमडब्ल्यू 740i एम स्पोर्ट और दुबई के रहने वाले अयूब अली अहमद अलबास्ताकी को मर्सिडीज बेंज एस500 कार मिली.

यह भी पढ़ें- रूस ने भारत को दिया बड़ा झटका, क्या इस फैसले से बढ़ेगी इंडिया की टेंशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मक्का एग्रीमेंट की खटास मिटाने तेहरान जाएंगे मुनीर! जानिए क्यों अहम दौरा
मक्का एग्रीमेंट की खटास मिटाने तेहरान जाएंगे मुनीर! जानिए क्यों अहम दौरा
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
'हॉर्मुज अब US का', ट्रंप ने मैप शेयर कर किया दावा, ईरान का करारा जवाब
'हॉर्मुज अब US का', ट्रंप ने मैप शेयर कर किया दावा, ईरान का करारा जवाब
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
Embed widget