एक्सप्लोरर

ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल का बड़ा एलान, इस दिन से खुलेंगे Twitter के सभी दफ्तर

ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल (Parag Agarwal) ने कहा कि सभी ऑफिस और व्यापारिक यात्रा करीब 2 साल से बंद हैं. यह एलान करते वक्त काफी उत्साहित हूं कि हम अपने बिजनेस ट्रैवल और सभी दफ्तर खोलने जा रहे हैं.

दुनियाभर में कोरोना महामारी के घटते मामलों के बीच आर्थिक गतिविधियां धीरे-धीरे तेज हो रही हैं. दफ्तरों में कामकाज की रफ्तार बढ़ रही है. इस बीच ट्विटर (Twitter) के सीईओ ने बड़ा फैसला लेते हुए सभी दफ्तरों को 15 मार्च से खोलने का एलान किया है. ट्विटर के नए प्रमुख पराग अग्रवाल (Parag Agarwal) ने गुरुवार को कहा कि वह इस महीने वैश्विक स्तर पर कार्यालयों को फिर से खोल देंगे. हालांकि उन्होंने ये भी कहा है कि अगर लोग चाहें तो वो वर्क फ्रॉम होम भी कर सकते हैं. इसके साथ ही कंपनी के सीईओ पराग अग्रवाल ने कहा कि बिजनेस ट्रैवल (Business Travel) को तत्काल प्रभाव से शुरू कर दिया गया है. बता दें कि कोरोना महामारी ( COVID-19 Pandemic) को लेकर दुनिया भर में व्यापार पर काफी असर पड़ा था. कोविड-19 संक्रमण से लड़ने के क्रम में दुनिया के कई व्यवसाय उनके दफ्तर बंद कर दिए गए थे लेकिन अभी कोरोना के मामलों में गिरावट आने के बाद दफ्तरों को फिल से खोला जा रहा है.

15 मार्च से खुलेंगे ट्विटर के सभी दफ्तर

ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल (Parag Agarwal) ने अपने फैसले को लेकर जारी संदेश में लिखा, 'इस वक्त पूरी दुनिया में बहुत कुछ हो रहा है. दुनिया के ज्यादातर देश अब कोरोना महामारी से उबर रहे हैं. ऐसे में हमने बेहद अहम फैसला किया है, जिसे मैं आपके साथ शेयर करना चाहता हूं. हमारे सभी ऑफिस और व्यापारिक यात्रा करीब दो साल से ठप और बंद पड़े हैं. यह एलान करते वक्त मैं काफी खुश और उत्साहित हूं कि हम अपने बिजनेस ट्रैवल और सभी दफ्तर खोलने जा रहे हैं. बिजनेस ट्रैवल तत्काल प्रभाव से शुरू की जा रही है. वहीं कंपनी के सभी दफ्तर 15 मार्च से खोल दिए जाएंगे. उन्होंने आगे कहा कि कोरोना महामारी के दौरान उनकी पहली प्राथमिकता अपने कर्मचारियों को सुरक्षित करने की रही.

कर्मचारियों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता-पराग अग्रवाल

टेक कंपनी ट्विटर के ज्यादातर दफ्तरों का महामारी की शुरूआत में ही बंद कर दिया गया था और कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए वर्क फ्रॉम होम कल्चर को बढ़ावा दिया गया था. कंपनी के सीईओ पराग अग्रवाल का कहना है कि अब हम लोग ऐसी स्थिति में पहुंच गए हैं जहां अपनी लाइफ को लोकल हेल्थ गाइडलाइंस के हिसाब से बिता रहे हैं. सुरक्षा का ख्याल रखते हुए हम ट्रैवल के साथ-साथ कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकते हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि जो लोग घर से ही काम करना चाहते हैं वो फिलहाल इसे जारी भी रख सकते हैं.

ये भी पढ़ें:

Russia Ukraine War: भारी बमबारी के बाद रूस का जैपोरिजिया न्यूक्लियर प्लांट पर कब्जा, रेडिएशन का खतरा बढ़ा

श्रीलंका: राष्ट्रपति राजपक्षे ने अपने भाई की आलोचना करने पर दो मंत्रियों को निकाला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
PoJK चुनाव का इमरान खान की पार्टी ने किया बहिष्कार, बताई ये बड़ी वजह
PoJK चुनाव का इमरान खान की पार्टी ने किया बहिष्कार, बताई ये बड़ी वजह
'खुद खत्म की दोस्ती', सिंधु जल संधि को लेकर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा
'खुद खत्म की दोस्ती', सिंधु जल संधि को लेकर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget