एक्सप्लोरर

Turkiye New Law: आवारा कुत्तों को खत्म करने के लिए तुर्किए ने बनाया ऐसा कानून, होने लगा विरोध

Turkiye: तुर्किए ने सड़कों से आवारा कुत्तों को हटाने के लिए एक कानून पेश किया है जिसका पशु कल्याण कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं. देशभर में इस कानून के विरोध में प्रदर्शन जारी हैं. 

Turkiye: तुर्किए में मंगलवार (30 जुलाई) को एक नया कानून (New Law) पेश किया गया. इस कानून के तहत सड़कों से लाखों आवारा कुत्तों (Stray Dogs) को हटाया जाएगा. हालांकि, सरकार के इस कदम पर पशु कल्याण कार्यकर्ताओं (animal welfare activists) ने चिंता जताई है और वो लगातार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं.

पशु कल्याण कार्यकर्ताओं का कहना है कि सरकार के इस कदम से कुत्तों की सामूहिक हत्या का खतरा पैदा हुआ है. 'द टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, तुर्किए की ग्रैंड नेशनल असेंबली ने रात भरे चले सेशन के बाद इस विधेयक को पारित किया था. खबर है कि इस कानून के संबंध में तुर्किए सरकार ने गर्मियों की छुट्टियों से पहले अन्य दलों पर दबाव डाला था. 

दिया ये आदेश

तुर्किए सरकार ने नगर पालिकाओं को एक आदेश जारी किया है. इस आदेश में कहा गया कि आवारा कुत्तों को सड़कों से उठाने, उन्हें आश्रय में रखने और किसी अन्य को गोद देने से पहले टीकाकरण समेत अन्य जरूरी सभी कामों को सुनिश्चित किया जाए. पशु कल्याण कार्यकर्ताओं की चिंता ये भी है कि इस कानून के तहत जो कुत्ते खराब स्थिति में हैं यानी कि जिनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है, उन्हें मार दिया जाएगा. 

'नरसंहार कानून' किसने कहा?

तुर्किए सरकार के नए कानून का विरोध कर रहे लोगों ने कहा कि इससे कई कुत्तों को जबरन मौत के मुंह में धकेला जाएगा. 'द टाइम्स' की रिपोर्ट की मानें तो कानून का विरोध करने वाले लोगों ने इसे 'नरसंहार कानून' (Massacre Law) बताया है. सरकार पर भी इस कानून को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने का दबाव डाला जा रहा है. 

आलोचकों को सता रहा ये डर

कई आलोचकों ने नए कानून के मुद्दे पर सरकार को घेरा है. उन्होंने आशंका जताई कि इस कानून का इस्तेमाल स्थानीय चुनाव में राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने के लिए हो सकता है. वहीं इस कानून का पालन ना करने वाले महापौरों को दंडित किए जाने की बात भी कही गई है. वहीं तुर्किए में कई जगहों पर इसका विरोध प्रदर्शन भी शुरू हो चुका है. 

ये भी पढ़ें: Hamas leader Ismail Haniyeh : हमास चीफ इस्माइल हनिया ईरानी राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण में हुए थे शामिल, आखिरी तस्वीरें आईं सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में HIV से हड़कंप! कराची अस्पताल में 6 बच्चों की मौत, 94 संक्रमित मिले
पाकिस्तान में HIV से हड़कंप! कराची अस्पताल में 6 बच्चों की मौत, 94 संक्रमित मिले
'जल्द ही कूड़ेदान में...', ईरान ने ट्रंप का जमकर उड़ाया मजाक
'जल्द ही कूड़ेदान में...', ईरान ने ट्रंप का जमकर उड़ाया मजाक
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Xप्लेन: पुतिन के कुरील दौरे से फिर भड़का जापान, जानिए क्या है 80 साल पुराना विवाद
पुतिन के कुरील दौरे से फिर भड़का जापान, जानिए क्या है 80 साल पुराना विवाद

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget