एक्सप्लोरर

Turkiye Earthquake: तबाह इमारत से एक-एक कर निकाली गई 17 लाशें, मलबे की ओर इशारा कर अपने परिवार के लिए रोया बुजुर्ग

Turkiye News: तुर्किए में भूकंप से हुई तबाही के बाद सोशल मीडिया पर रुला देने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं. आपदा राहत-बचावकर्मी पीड़ितों को पानी पिला रहे थे, गमगीन पीड़ितों से पानी भी नहीं पिया गया.

Turkiye-Syria Earthquake Update: पश्चिमी एशियाई देशों तुर्किए (Turkiye) और सीरिया में 6 फरवरी को आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई है. इन दोनों देशों में अब तक 25,000 से अधिक लोगों की जानें जा चुकी हैं. इस विनाशकारी भूकंप के 6 दिन बाद, शनिवार को तुर्किए में लोगों के जीवित बचने की उम्मीद तब फीकी पड़ गई, जब कई दिल दहलाने वाले दृश्य सामने आए.

बुजुर्ग के परिवार के सभी सातों सदस्यों की जान गई

तुर्किए के हैते प्रांत (Turkey's Hatay) में एक तबाह इमारत से एक-एक करके 17 शव निकाले गए, वहीं मलबे के सामने गमगीन खड़ा बुजुर्ग आंसू बहाता नजर आया. बचावकर्ताओं ने बताया कि उस बुजुर्ग ने अपने परिवार के सभी सात सदस्यों को खो दिया था. उसके चेहरे से आंसू छलक रहे थे, उसने आपदा में मारे गए परिवार के एक सदस्य की व्हाट्सएप प्रोफाइल तस्वीर दिखाई.


Turkiye Earthquake: तबाह इमारत से एक-एक कर निकाली गई 17 लाशें, मलबे की ओर इशारा कर अपने परिवार के लिए रोया बुजुर्ग

इमारत जमींदोज होने के साथ ही दफन हो गए लोग

घटनास्‍थल से सामने आए एक वीडियो में उस गमगीन बुजुर्ग को बचावकर्मी पानी पिलाने की कोशिश करते देखे गए. उसने मलबे की ओर इशारा करते हुए कहा कि उसके परिजन अब नहीं रहे, वे इमारत जमींदोज होने के साथ ही दफन हो गए. बुजुर्ग को देखकर वहां खड़ा हर शख्‍स दुख जताने लगा.


Turkiye Earthquake: तबाह इमारत से एक-एक कर निकाली गई 17 लाशें, मलबे की ओर इशारा कर अपने परिवार के लिए रोया बुजुर्ग

30 हजार से ज्यादा लोगों को बचाया गया

एक रिपोर्ट में शनिवार की रात को बताया गया कि 7.8 तीव्रता के भूकंप से 25 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. अब 95 से ज्यादा देश तुर्किए में मदद भेज रहे हैं. भारत के "ऑपरेशन दोस्त" सहित प्रभावित क्षेत्रों में विभिन्न देशों के हजारों बचावकर्मियों के राहत प्रयास जारी हैं. इसके चलते इसी देश में अब तक 30 हजार से ज्यादा लोगों को बचा लिया गया है.

तुर्की के कह्रामनमारस में, एक शख्‍स ठंड में ईंटों के ढेर पर अकेला बैठा नजर आया. वह अपनी उस 15 वर्षीय बेटी का हाथ पकड़ कर बैठा था, जो इमारत के गिरे हुए कंक्रीट के वजन के नीचे कुचल गई थी. भूकंप से उसकी बेटी की दर्दनाक मौत हुई थी.

यह भी पढ़ें: तुर्किए और सीरिया का भूकंप 100 सालों की सबसे बुरी घटना- संयुक्त राष्ट्र, लाखों लोगों के सामने खाने-पीने का संकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान फिर आगबबूला, तीन तेल टैंकरों पर हमला कर रोका, ट्रंप को दी टेंशन
ईरान फिर आगबबूला, तीन तेल टैंकरों पर हमला कर रोका, ट्रंप को दी टेंशन
'ईरान की तबाही आखिरी विकल्प...', नेतन्याहू ने ट्रंप से क्या सीक्रेट शेयर किया?
'ईरान की तबाही आखिरी विकल्प...', नेतन्याहू ने ट्रंप से क्या सीक्रेट शेयर किया?
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
Embed widget