एक्सप्लोरर

Turkiye Earthquake: 30 साल में पहली बार खोला गया आर्मेनिया-तुर्किए बॉर्डर गेट, भूकंप पीड़ितों को तेजी से पहुंचाई जा रही मदद

Armenia and Turkey Reopen Border: तुर्किए (Turkiye) और आर्मेनिया (Armenia) के बीच संबंध दशकों से तनावपूर्ण हैं. दोनों देशों के बीच सीमा 1993 से बंद है.

Armenia-Turkey Reopen Border Gate: तुर्किए (तुर्की) और सीरिया में विनाशकारी भूकंप से तबाही के बीच दुनियाभर से राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है. इस बीच इंसानियत के नाते पिछले तीन दशकों में पहली बार आर्मेनिया-तुर्किए बॉर्डर गेट (Armenia-Turkey Border Gate) खोला गया है. तुर्किए की न्यूज एजेंसी अनादोलु की रिपोर्ट के मुताबिक, 30 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है, जब दोनों देशों के बीच बॉर्डर गेट को खोला गया.

भूकंप पीड़ितों (Earthquake Victims) को मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए सीमा को खोलने को काफी अहम बताया जा रहा है. 

आर्मेनिया-तुर्किए बॉर्डर गेट खुला

आर्मेनिया के साथ वार्ता के लिए तुर्किए के विशेष प्रतिनिधि सेरदार किलिक ने ट्विटर पर कहा कि आर्मेनिया का प्रतिनिधिमंडल 100 टन भोजन, दवा और पीने के पानी से लदे पांच ट्रकों के साथ अलीकन सीमा गेट से गुजरा. इस बीच आर्मेनिया गणराज्य की नेशनल असेंबली के उपाध्यक्ष, रूबेन रुबिनियन ने भी कहा, "मानवीय सहायता वाले ट्रक रविवार (12 फरवरी) आर्मेनियाई-तुर्किए सीमा पार कर गए और अपने रास्ते पर हैं. भूकंप प्रभावित क्षेत्र के लिए सहायता करने में सक्षम होने पर खुशी हुई." 

दशकों से तनावपूर्ण हैं संबंध

अल जज़ीरा की रिपोर्ट के मुताबिक तुर्किए और आर्मेनिया के बीच संबंध दशकों से तनावपूर्ण हैं. दोनों देशों के बीच ये सीमा 1993 से बंद है. बताया जाता है कि दोनों देशों के बीच रिश्तें खराब हैं, क्योंकि पहले विश्व युद्ध के दौर में ओटोमन साम्राज्य में बड़ी संख्या में लोग मारे गए थे. आर्मेनिया का कहना है कि यह पूरी तरह से नरसंहार था. भुखमरी या हमले से हजारों की तादाद में लोग मारे गए थे. उस दौरान करीब 300,000 अर्मेनियाई लोगों की मौत हो गई थी. 

करीब 30 देश आधिकारिक रूप से आर्मेनियाई नरसंहार को मान्यता देते हैं. हालांकि, तुर्किए नरसंहार की बात से इनकार करता है. बता दें कि 6 फरवरी को तुर्किए और सीरिया में आए भीषण भूकंप में 29 हजार से अधिक लोग मारे गए हैं. वहीं, लाखों लोग बेघर हुए हैं. 

ये भी पढ़ें:

Turkiye-Syria Earthquake: तुर्किए-सीरिया भूकंप प्रभावितों के लिए जर्मनी का बड़ा एलान, पीड़ित परिवारों को देगा 3 महीने का वीजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
ईरान पर हमले रुके, पर खतरा टला नहीं! व्हाइट हाउस का बड़ा बयान
ईरान पर हमले रुके, पर खतरा टला नहीं! व्हाइट हाउस का बड़ा बयान
Russia-Ukraine War: यूक्रेन के एक हमले से मचा हड़कंप, ईरान और रूस की नाराजगी बढ़ी, जेलेंस्की को मिली चेतावनी
यूक्रेन के एक हमले से मचा हड़कंप, ईरान और रूस की नाराजगी बढ़ी, जेलेंस्की को मिली चेतावनी
Nepal Paper Leak: CJP आंदोलन का असर नेपाल तक! अब पेपर लीक पर घिरी बालेन सरकार
CJP आंदोलन का असर नेपाल तक! अब पेपर लीक पर घिरी बालेन सरकार

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget