एक्सप्लोरर

तुर्की के राष्ट्रपति का दावा, कहा- कई दिनों से खशोगी को मारने की साजिश रची जा रही थी

तुर्की के राष्ट्रपति रज्जब तैयब एर्दोगान ने मंगलवार को कहा कि सऊदी अरब के अधिकारियों ने कई दिन की योजना के बाद इस्तांबुल वाणिज्य दूतावास में पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या कर दी.

अंकारा: तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान ने मंगलवार को कहा कि सऊदी अरब के अधिकारियों ने कई दिन की योजना के बाद इस्तांबुल वाणिज्य दूतावास में पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या कर दी. हालांकि सऊदी अरब ने इसके विपरीत यह सफाई दी थी कि पत्रकार की मृत्यु दुर्घटनावश हो गयी. तुर्की के राष्ट्रपति ने मांग की कि सऊदी अरब को इसमें शामिल सभी लोगों की पहचान बतानी चाहिए, चाहे वे किसी भी पद पर हों. एर्दोगान ने कहा कि वह चाहते हैं सऊदी अरब खशोगी की हत्या के मामले में हिरासत में लिये गये 18 संदिग्धों पर तुर्की की अदालतों में मुकदमा चलने की इजाजत दे.

इससे तुर्की और सऊदी अरब की सरकार के बीच तनाव गहराता दिख रहा है. सऊदी सरकार ने कहा कि वह अपनी खुद की जांच कर रही है और इसमें शामिल लोगों को सजा देगी.

एर्दोगान ने संसद में सत्तारूढ़ पार्टी के सांसदों को दिये भाषण में कहा, ‘‘इस तरह की घटना के लिए मुट्ठीभर सुरक्षाकर्मियों और खुफिया अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराने से हमें या अंतरराष्ट्रीय समुदाय को तसल्ली नहीं मिलेगी.’’ उन्होंने कहा, ‘‘सऊदी अरब ने हत्या की बात कबूल करके एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. फिलहाल हम उम्मीद करते हैं कि वे जिम्मेदार लोगों को खुलकर सामने लाएं, चाहे कोई ऊंचे से ऊंचे पद पर हो या निचले पद पर उन्हें न्याय के कठघरे में लाया जाए.’’

पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि एर्दोगान के भाषण में खशोगी की हत्या के बारे में सच का खुलासा किया जाएगा लेकिन इसमें महज जानकारी का एकमात्र सूत्र बताया गया है जो पहले ही अधिकारियों ने दे दी है और तुर्की के मीडिया में प्रसारित हो चुकी है.

हालांकि तुर्की के राष्ट्रपति ने सऊदी अरब पर इस बात के लिए दबाव बनाये रखा कि संदिग्धों पर तुर्की में मुकदमा चले और साजिशकर्ताओं को दंडित किया जाए. उन्होंने कहा, ‘‘सारे सबूत दर्शाते हैं कि जमाल खशोगी एक क्रूर हत्या का शिकार हुए. इस तरह की जघन्य घटना को छिपाने का प्रयास मानवीय अंतरात्मा को आहत करेगा.’’

एर्दोगान ने अपने भाषण में सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान का जिक्र नहीं किया. हालांकि शाही परिवार से जुड़े अधिकारियों के नाम इस हत्याकांड में सामने आ रहे हैं. शुरुआत में खशोगी के बारे में कुछ नहीं पता होने की बात कहने के बाद सऊदी अरब ने शनिवार को एक नई कहानी पेश की कि उनकी मौत झगड़े में हुई.

मंगलवार को दोपहर के वक्त एर्दोगान ने सत्तारूढ़ पार्टी के सदस्यों से वादा किया कि मामले की पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी. सोमवार को लीक हुए निगरानी वीडियो में एक व्यक्ति को खशोगी के लापता होने के कुछ घंटों बाद दूतावास से उनके कपड़े पहने निकलते हुए देखा गया.

सीएनएन द्वारा प्रसारित नए वीडियो और तुर्की में सरकार की ओर झुकाव रखने वाले समाचारपत्र की खबर में बताया गया कि शहजादा मोहम्मद के ग्रूप के एक सदस्य ने उसी वक्त दूतावास से शाही दफ्तर में चार बार फोन किया. इन खबरों ने सऊदी अरब पर और दबाव बनाया है. इस बीच सऊदी अरब के विदेश मंत्री ने मंगलवार को कहा कि खशोगी की हत्या की जांच से सच सामने आएगा कि असल में क्या हुआ था और उनका देश यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि जांच गहराई से हो, पूरी हो, सच सामने आए तथा जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
अमेरिका और यूरोप के देशों ने क्यों दी 72 घंटे के राशन की सलाह? जानें पूरी वजह
अमेरिका और यूरोप के देशों ने क्यों दी 72 घंटे के राशन की सलाह? जानें पूरी वजह
भारत में रह रहे शरणार्थियों को मिलेगा UK में बसने का कानूनी रास्ता, ब्रिटेन का बड़ा फैसला
भारत में रह रहे शरणार्थियों को मिलेगा UK में बसने का कानूनी रास्ता, ब्रिटेन का बड़ा फैसला
ईरान पर हमला या समझौता? तेहरान में 12 घंटे चली बातचीत, ट्रंप की टीम में दो फाड़
ईरान पर हमला या समझौता? तेहरान में 12 घंटे चली बातचीत, ट्रंप की टीम में दो फाड़

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget