एक्सप्लोरर

Turkey Earthquake: तुर्किए के हाते प्रांत में आया 5.0 तीव्रता का भूकंप, पिछले तीन दिन में दूसरी बार महसूस किए गए झटके

Earthquake: तुर्किए के हाते प्रांत में पिछले तीन दिनों में आज दूसरा भूकंप आया है. इस से पहले 20 फरवरी को भी झटके महसूस किए गए थे, जिसमें 8 लोग घायल हुए थे.

Turkey Earthquake: तुर्किए के हाते प्रांत में आया भूकंप. भूकंप की तीव्रता 5.0  मापी गई है. तुर्किए की राष्ट्रीय आपदा और आपात प्रबंधन अथॉरिटी (AFAD) ने भूकंप की पुष्टि की है. इस से पहले भी तुर्किए के हाते प्रांत में 20 फरवरी को एक और 6.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था. तुर्किए की आपदा प्रबंधन एजेंसी एएफएडी ने जानकारी दी थी कि 6.4 तीव्रता का भूकंप हाते प्रांत के डेफने शहर के आसपास केंद्रित था.

इसी हफ्ते आया था भूकंप 

तुर्किए के स्थानीय मीडिया एनटीवी ने कहा था कि भूकंप के कारण कुछ क्षतिग्रस्त इमारतें ढह गईं थी, लेकिन किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं मिली. तुर्किए की सरकारी अनादोलु एजेंसी ने कहा था कि भूकंप के झटके सीरिया, जॉर्डन, इस्राइल और मिस्र में महसूस किए गए थे.

सोमवार (20 फरवरी) को आए झटकों ने पूरे भूकंप क्षेत्र में दहशत फैला दी थी. भूकंप प्रभावित इलाके में कई लोग पहले की आपदा से आहत थे. वो लोग तंबुओं में रह रहे थे और अपनी कारों में सो रहे हैं. रिपोर्टों के अनुसार, अदाना शहर में शेरेटन होटल, जहां शुरुआती भूकंप में कई इमारतें ढह गई थीं, इमारत को खाली करने के लिए परिवार अपने सामान के साथ लिफ्ट में घुस गए.

इमारतों से दूर रहने की चेतावनी दी
तुर्किए के एक सांसद सेरकन टोपाल, जो सोमवार के भूकंप के दौरान हाते में ही थे. उन्होंने कहा था कि मुझे डर है कि लोग हताहत हुए हैं. उन्होंने कहा कि नए भूकंप क्षेत्र में अभी भी जीवित बचे लोगों को आश्रय देने के लिए और भी ज्यादा चुनौती बढ़ सकता है. अधिकारियों ने बताया कि अब हमें और भी अधिक तंबुओं की आवश्यकता होगी. हमने किसी को भी घरों में घुसने के लिए माना किया है.

तुर्किए की राजधानी अंकारा में पत्रकारों से बात करते हुए उपराष्ट्रपति फुअत ओकटे ने जानकारी दी थी 20 फरवरी को आए भूकंप में आठ लोग घायल हुए हैं और भूकंप क्षेत्र के निवासियों को क्षतिग्रस्त इमारतों से दूर रहने की चेतावनी दी है.

ये भी पढ़ें:Oman Earthquake: तुर्किए, सीरिया के बाद ओमान में भूकंप, नागरिकों ने महसूस किए झटके, जानिए ताजा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
पाकिस्तान छोड़ विदेश भागने की तैयारी में सरकारी अधिकारी! ख्वाजा आसिफ का बड़ा आरोप
पाकिस्तान छोड़ विदेश भागने की तैयारी में सरकारी अधिकारी! ख्वाजा आसिफ का बड़ा आरोप

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget