एक्सप्लोरर

Turkey Inflation: पाकिस्तान ही नहीं, ये देश भी बढ़ती महंगाई से हुआ बेबस! आसमान पर पहुंचीं खाने की कीमतें

Turkey Economic Crisis: तुर्की में बढ़ती महंगाई ने लोगों की कमर तोड़कर रखी हुई है. दावा किया गया है कि देश में महंगाई दर 128 फीसदी तक बढ़ गई है.

Turkey Economy: पाकिस्तान लंबे वक्त से आर्थिक संकट से जूझ रहा है. बेरोजगारी और महंगाई की वजह से लोग बेहाल हो चुके हैं. ठीक ऐसा ही कुछ भारत के एक 'दुश्मन' मुल्क में भी हो रहा है. दरअसल, हम तुर्की की बात कर रहे हैं. कश्मीर के मुद्दे पर भारत के खिलाफ जहर उगलने वाला तुर्की इन दिनों बढ़ती महंगाई से परेशान हो चुका है. सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि उसकी मुद्रा लीरा की वैल्यू भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार गिर रही है. 

यूरोन्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, तुर्की में महंगाई इस साल सबसे ज्यादा बढ़ गई है. इसकी वजह से सेंट्रल बैंक पर दबाव बना है और उसने हालात काबू में करने के लिए ब्याज दरों को बढ़ा दिया है. देश में अगस्त में मुद्रास्फीति साल-दर-साल 58.9% तक पहुंच गई, जो दिसंबर 2022 के बाद सबसे अधिक है. तुर्किश लीरा की गिरती कीमत इसकी मुख्य वजह है. आठ महीनों तक महंगाई में हुई गिरावट के बाद जुलाई से एक बार फिर इसने रफ्तार पकड़ना शुरू कर दिया है. 

महंगाई दर 128 फीसदी तक बढ़ने का दावा

हालांकि, भले ही आधिकारिक आंकड़ें बहुत ज्यादा लगते हैं, लेकिन ये समस्या को पूरी तरह से उजागर नहीं कर रहे हैं. इन्फ्लेशन रिसर्च ग्रुप के अर्थशास्त्रियों का कहना है कि महंगाई दर में 128 फीसदी तक इजाफा हुआ है. तुर्की के सेंट्रल बैंक का काम कीमतों को स्थिर रखना है. इसने जून से महंगाई को काबू में करने के लिए अपने प्रमुख ब्याज दरों को 8.5 फीसदी से 25 फीसदी तक कर दिया है. तुर्की 2019 के आखिर से ही जबरदस्त महंगाई का सामना कर रहा है. 

किन वजहों से बढ़ी तुर्की में महंगाई? 

यूरोप और एशिया के बीचो-बीच बसे इस मुल्क में पिछले चार साल लोगों के लिए बड़े परेशानी वाले रहे हैं. कभी एक विकसित देश के तौर पर देखा जाने वाला तुर्की इन दिनों महंगाई से जूझ रहा है. इस कुछ प्रमुख वजहें हैं. आइए इन वजहों के बारे में जानते हैं. 

  • व्यापार घाटा: तुर्की का व्यापार घाटा लगातार बढ़ रहा है. जुलाई 2023 में व्यापार घाटा 12.2 अरब डॉलर तक पहुंच गया. पिछले साल जुलाई में ये 10.7 अरब डॉलर तक था. व्यापार घाटे की वजह से लीरा की कीमतें गिरी हैं. 
  • आर्थिक नीतियां: राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने नीतियां भी देश की इस हालात के लिए जिम्मेदार हैं. एर्दोगन ने ब्याज दरों में कटौती की है, जिसकी वजह से मुद्रास्फीति बहुत ही ज्यादा बढ़ गई. साथ ही सरकारी खर्च में इजाफा भी बजट घाटे के लिए जिम्मेदार है. 
  • राजनीतिक अस्थिरता: तुर्की में राजनीतिक अस्थिरता ने भी महंगाई बढ़ाने का काम किया है. 2023 में हुए चुनाव में भले ही एर्दोगन को जीत मिली है. लेकिन इस चुनाव में गड़बड़ियों का आरोप लगाया गया. इसकी वजह से निवेशकों का भरोसा कम हुआ है और उन्होंने तुर्की से पैसा निकाला है. 
  • आर्थिक संकट: तुर्की की अर्थव्यवस्था पिछले कुछ सालों से संकटों से गुजर रही है. अर्थव्यवस्था में गिरावट, विदेशी निवेशकों का पलायन और विदेशी मुद्रा भंडार में कमी की वजह से महंगाई तेजी से बढ़ी है.  

लीरा की कीमत का कम भी होना भी महंगाई की एक प्रमुख वजह है. एक डॉलर की कीमत 26 लीरा तक पहुंच गई है, जो कभी 9 से 10 तक रहा करती थी. लीरा की कीमत गिरने से आयात महंगा हुआ है. तुर्की खाने के कई चीजों को आयात करता है, मगर लीरा की गिरती कीमतों ने उन्हें महंगा बना दिया है. 

यह भी पढ़ें: तुर्किए के राष्ट्रपति एर्दोगन को पुतिन की 'धमकी', कहा- मांगें पूरी नहीं हुई तो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह वेनेजुएला नहीं...', ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
'यह वेनेजुएला नहीं...', स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप का आया रिएक्शन, बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget