एक्सप्लोरर

Turkiye Earthquake: जाको राखे साइयां... तुर्किए में जलजले के बीच चमत्कार- 128 घंटे बाद मलबे में जिंदा मिला दो महीने का बच्चा

Turkiye-Syria Earthquake: तुर्किए (Turkey) और सीरिया (Syria) में विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 29 हजार के पार हो गई है. मलबे में अभी भी सैकड़ों लोगों के फंसे होने की आशंका है.

Turkey Devastating Earthquake: तुर्किए (तुर्की) और सीरिया में 6 फरवरी को आए विनाशकारी भूकंप से भीषण तबाही मची है. मृतकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. इस बीच राहत और बचाव का काम लगातार जारी है. बचावकर्मी मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए दिन-रात जुटे हुए हैं. तबाही और निराशा के बीच मलबे से जीवित निकलने के चमत्कारी दृश्य भी सामने आ रहे हैं.

तुर्किए में भूकंप (Turkiye Earthquake) के करीब 128 घंटे बाद दो महीने के एक बच्चे को बचाया गया. तुर्किए (Turkey) और सीरिया (Syria) में विनाशकारी भूकंप में मृतकों की संख्या बढ़कर 29 हजार के पार हो गई है. वहीं, 85 हजार से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं. 

128 घंटे बाद मलबे से जिंदा मिला बच्चा

तुर्किए में बचाव कार्य के दौरान 'जाको राखे साइयां मार सके ना कोई' वाली कहावत भी सच साबित हो रही है. सैकड़ों टन वजनी मलबे में जिंदा रह पाने के कई चमत्कारिक दृश्य सामने आ रहे हैं. तुर्की के हटे (Hatay) में शनिवार को मलबे के नीचे से एक दो महीने के बच्चे को निकाला गया. भीड़ ने इस बच्चे के लिए तालियां बजाईं और इसे बचा पाने की खुशी चेहरे पर दिखी. भूकंप के करीब 128 घंटे बाद बच्चा जिंदा मिला था.

तुर्किए में जलजले के बीच चमत्कार

तुर्किश मीडिया के मुताबिक, भूकंप के पांच दिन बाद बचाए गए लोगों में दो साल की एक बच्ची, छह महीने की गर्भवती महिला और 70 साल की एक महिला भी शामिल हैं. तुर्किए में भीषण भूकंप के बाद हालात बदतर होते जा रहे हैं. लाखों की संख्या में लोग बेघर हुए हैं. मलबे में अभी भी सैकड़ों लोगों के फंसे होने की आशंका है. 

राहत और बचाव का काम जारी

तुर्किए और सीरिया में भारत समेत दुनियाभर के बचावकर्मियों का दल राहत कार्य में जुटा हुआ है. ठंड के मौसम के बावजूद हजारों बचावकर्मी अभी भी कई इलाकों में छानबीन कर रहे हैं. इस भीषण आपदा में लाखों की संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं और उन्हें अब सहायता की सख्त जरूरत है. प्रभावित लोगों को आश्रय स्थलों में पहुंचाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें:

Turkiye-Syria Earthquake: तुर्किए-सीरिया भूकंप से मरने वालों की संख्या 29 हजार पार, UN बोला- 50,000 मौतों का अनुमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: चीन सरकार अस्पताल से स्कूल तक क्यों कर रही आस्था की निगरानी? धर्म को लेकर जानें कानून
चीन सरकार अस्पताल से स्कूल तक क्यों कर रही आस्था की निगरानी? धर्म को लेकर जानें कानून
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?
ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget