एक्सप्लोरर

सीरिया: सीज़फायर पर रूस और तुर्की की ताज़ा सहमति, विद्रोहीअसहमत

इस्तांबुल: तुर्की और रूस ने पूरे सीरिया के लिए एक सीज़फायर पर सहमति जताई है, हालांकि विद्रोही समूहों ने कहा है कि ऐसे किसी आधिकारिक समझौते पर सहमति नहीं बनी है. सरकारी अंदोलू समाचार एजेंसी ने कहा है कि इस योजना का लक्ष्य अलेप्पो शहर में सीज़फायर का विस्तार करना है जिसकी मध्यस्थता तुर्की और रूस ने इस महीने की शुरुआत में की थी ताकि समूचे देश से नागरिकों को निकालने की इजाजत मिल सके. अगर यह सफल होती है तो यह योजना दमिश्क और विपक्ष के बीच कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में राजनीतिक बातचीत का आधार तैयार कर सकती है. उधर, अंकारा में तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोगान ने इस समझौते का कोई उल्लेख नहीं किया, लेकिन क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि ‘मैं उस मुद्दे पर कोई जवाब नहीं दे सकता जिस बारे में मेरे पास पर्याप्त जानकारी नहीं है.’ सीरियाई विद्रोहियों के एक समूह ने एएफपी को बताया कि इस सीज़फायर योजना का ब्यौरा अब भी विपक्षी लड़ाकों को नहीं सौपा गया है और अभी समझौता नहीं हुआ है. समाचार एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सीज़फायर की पिछली योजनाओं की तरह इससे आतंकी संगठनों को बाहर रखा गया है. पिछली योजनाओं की मध्यस्थता अमेरिका और रूस ने की थी. एजेंसी के मुताबिक तुर्की और रूस योजना को आधी रात से लागू कराने के लिए काम करेंगे.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हमास ने किया सरेंडर! गाजा से पीछे हटेगी इजरायली सेना, ट्रंप का ऐलान
हमास ने किया सरेंडर! गाजा से पीछे हटेगी इजरायली सेना, ट्रंप का ऐलान
PoK के लोगों पर PAK आर्मी का कहर, 50 से ज्यादा की मौत का दावा
PoK के लोगों पर PAK आर्मी का कहर, 50 से ज्यादा की मौत का दावा
ईरान में तबाही का मास्टर प्लान! ट्रंप ने अमेरिकी सेना को क्या दिया आदेश?
ईरान में तबाही का मास्टर प्लान! ट्रंप ने अमेरिकी सेना को क्या दिया आदेश?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget