एक्सप्लोरर

ट्रंप ने तोड़ी परंपरा, नहीं जा रहे हैं मीडिया के डिनर में

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह व्हाइट हाउस संवाददाता संघ (व्हाइट हाउस कॉरेसपॉण्डेंट्स असोसिएशन: डब्ल्यूएचसीए) के सालाना डिनर में शामिल नहीं होंगे. इसके साथ ही ट्रंप ऐसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति होने जा रहे हैं जो मीडिया के साथ अपनी तनातनी के बीच इस भव्य समारोह में नहीं जा रहे. ट्रंप का यह कदम सालों से चली आ रही उस परंपरा के विपरीत है, जिसके तहत अमेरिकी राष्ट्रपति इस समारोह में शिरकत करते हैं.

ट्रंप ने ट्विटर पर घोषणा की, ‘‘मैं इस साल व्हाइट हाउस कॉरेसपॉण्डेंट्स असोसिएशन के डिनर में शामिल नहीं होउंगा. कृपया हर किसी को मेरी शुभकामनाएं दें.’’ इस भोज में जर्नलिज्म स्कॉलरशिप के लिए धन जुटाया जाता है. इस सालाना समारोह में राष्ट्रपति, पत्रकार, चर्चित हस्तियां और वाशिंगटन के चुनिंदा लोग शामिल होते हैं.

सीएनएन की खबर के मुताबिक, इस समारोह में शिरकत न करने वाले पिछले राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन थे. वह इसलिए इसमें शामिल नहीं हुए थे क्योंकि वह साल 1981 में अपने ऊपर हुए घातक हमले से उबर रहे थे. हालांकि उन्होंने फोन पर अपना संबोधन दिया था.

एनपीआर के मुताबिक, रिचर्ड निक्सन ने साल 1972 में इस समारोह में शिरकत नहीं की थी. पिछले कुछ दिनों में ट्रंप ने अमेरिका के मुख्यधारा के मीडिया को देश का असली शत्रु बताया है.

ट्रंप की इस घोषणा से एक दिन पहले ही द न्यूयार्क टाइम्स, सीएनएन और बीबीसी समेत कई बड़े खबरिया समूहों को व्हाइट हाउस के एक संवाददाता सम्मेलन में हिस्सा लेने से रोक दिया गया था. इस अभूतपूर्व कदम के कारण ट्रंप प्रशासन और मीडिया के संबंधों में चल रहा तनाव और अधिक बढ़ गया.

वाशिंगटन डीसी के इस उच्च स्तरीय कार्यक्रम में पारंपरिक तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति और हॉलीवुड की चर्चित हस्तियां इस समारोह में शिरकत करती हैं. पहली बार इस समारोह का आयोजन साल 1920 में किया गया था. इस साल यह डिनर 29 अप्रैल को आयोजित किया जाना है.

द न्यूयार्क टाइम्स ने कहा, ‘‘हास्य-विनोद से परिपूर्ण इस समारोह के साथ मौजूदा तनाव का स्तर बेहद बेमेल है. इस समारोह में हाल के साल में उच्य स्तर की चर्चित हस्तियां आती रही हैं. इसमें संवाददाताओं और राष्ट्रपति के बीच हास-परिहास होता है और कोई चर्चित हास्य कलाकार अपनी प्रस्तुति देता है. राष्ट्रपतियों से उम्मीद की जाती है कि वे अपनी आलोचना सुन सकें लेकिन श्रीमान ट्रंप ऐसे नहीं हैं.’’ डब्ल्यूएचसीए के अध्यक्ष जेफ मैसन ने कहा, ‘‘डब्ल्यूएचसीए ट्विटर पर राष्ट्रपति ट्रंप की तरफ से की गई घोषणा पर गौर करता है कि उनकी योजना डिनर में न आने की है. यह डिनर पहले संशोधन और स्वतंत्र मीडिया की तरफ से एक स्वस्थ गणतंत्र के लिए निभाई गई अहम भूमिका का जश्न रहा है और रहेगा.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
पाकिस्तान छोड़ विदेश भागने की तैयारी में सरकारी अधिकारी! ख्वाजा आसिफ का बड़ा आरोप
पाकिस्तान छोड़ विदेश भागने की तैयारी में सरकारी अधिकारी! ख्वाजा आसिफ का बड़ा आरोप

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget