एक्सप्लोरर

US Elections: अभी भी हार मानने को तैयार नहीं ट्रंप, बोले- बाइडेन झूठा प्रचार कर रहे, हम कानूनी लड़ाई लड़ेंगे

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि जो बाइडेन विजेता के तौर पर झूठा प्रचार कर रहे हैं. इस काम में मीडिया के उनके कुछ साथी उन्हें मदद कर रहे हैं.

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता जो बाइडेन ने शनिवार को रिपब्लिकन पार्टी के अपने प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप को कड़े मुकाबले में हरा दिया. हालांकि ट्रंप अभी हार मानने को तैयार नहीं हैं. ट्रंप ने कहा है कि वो सोमवार से कानूनी लड़ाई और तेज करेंगे और तब तक चुप नहीं बैठेंगे जब तक ईमानदारी से वोटों की गिनती पूरी नहीं हो जाती.

जिस वक्त प्रमुख मीडिया संस्थानों ने बाइडेन की जीत की खबर जारी की उस वक्त ट्रंप वर्जीनिया में गोल्फ खेल रहे थे. उन्होंने कहा, हम सभी जानते हैं कि जो बाइडेन विजेता के तौर पर झूठा प्रचार कर रहे हैं. इस काम में मीडिया के उनके कुछ साथी उन्हें मदद कर रहे हैं, आखिर ये सभी क्यों नहीं चाहते हैं कि सच्चाई सामने आए. साफ बात है कि पूरे चुनाव नतीजे अब भी बहुत दूर हैं. जो बाइडेन को अभी तक किसी भी राज्य ने विजेता घोषित नहीं किया है.

कल से शुरू करेंगे कानूनी लड़ाई

ट्रंप ने आगे कहा, कई राज्यों में वोटों की दोबारा गिनती हो रही है या प्रस्तावित है. कई राज्यों के नतीजों को हम कानूनी चुनौतियां दे रहे हैं. पेंसिल्वेनिया में हमारे लीगल ऑब्जवर्स को मतगणना प्रक्रिया देखने की इजाजत नहीं दी गई. कानूनी मतों से ही तय होगा कौन बनेगा राष्ट्रपति, मीडिया से ये तय नहीं होगा. सोमवार से हम कानूनी लड़ाई शुरू कर देंगे जिससे ये साफ होगा कि असली विजेता ही राष्ट्रपति की कुर्सी पर बैठे. अमेरिकी नागरिक हमेशा से साफ-सुथरा और ईमानदार चुनाव चाहते हैं. इसका मतलब हर कानूनी वोट को गिना जाए और गैरकानूनी को नहीं.

ट्रंप बोले-मैं चुप नहीं बैठूंगा

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि यही एक रास्ता है जिससे अमेरिकी लोकतंत्र और चुनाव में लोगों का भरोसा पैदा होगा. ये बहुत दुखद है कि बाइडेन चुनाव का मूल सिद्धांत ही नहीं समझ पा रहे हैं और उस हरेक वोट को गिनने की जिद कर रहे हैं भले ही वो गैरकानूनी क्यों न हो. आखिर बाइडेन क्या छुपाना चाहते हैं ? मैं तब तक चुप नहीं बैठूंगा जब तक पूरी ईमानदारी से वोटों की गिनती नहीं हो जाती. यही अमेरिका की जनता चाहती है, यही अमेरिका का लोकतंत्र चाहता है.

US Election: आखिर कहां चूक गए डोनाल्ड ट्रंप, कैसे मिली जो बाइडेन को जीत

अमेरिका के नए राष्ट्रपति होंगे जो बाइडेन, ट्रंप को हराकर हासिल किया बहुमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK प्रदर्शन के 31वें दिन पाक रेंजर्स ने फिर दिखाई बर्बरता, फायरिंग में 2 की मौत और 13 घायल
PoK प्रदर्शन के 31वें दिन पाक रेंजर्स ने फिर दिखाई बर्बरता, फायरिंग में 2 की मौत और 13 घायल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूएस एयरफोर्स और नेवी ने ईरान में कहां-कहां बरपाया बारूदी कहर? तेहरान ने कुछ ऐसे दिया जवाब
यूएस एयरफोर्स और नेवी ने ईरान में कहां-कहां बरपाया बारूदी कहर? तेहरान ने कुछ ऐसे दिया जवाब
US-Iran War News LIVE: ईरान के विदेश मंत्री ने पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर को किया फोन, मध्यस्थता में जुटा कतर-पाक
LIVE: ईरान के विदेश मंत्री ने पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर को किया फोन, मध्यस्थता में जुटा कतर-पाक

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget