एक्सप्लोरर

यूक्रेन को लेकर ट्रंप का प्लान हुआ लीक! हर कीमती चीज पर अमेरिका कर लेगा नियंत्रण, जेलेंस्की के हाथ होंगे खाली

Ukraine News: यूक्रेन एक बार फिर से अमेरिका के साथ समझौता करने को तैयार हो गया है. इस समझौते को लेकर कुछ जानकारी लीक हुई है.

Ukraine News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के खिलाफ युद्ध में मदद के बदले यूक्रेन से अपना तेल, गैस और दुर्लभ खनिज सौंपने की मांग की है. लीक हुए दस्तावेजों के मुताबिक,अमेरिका द्वारा तैयार किए गए खनिज सौदे के ड्राफ्ट से पता चलता है कि जब तक यूक्रेन 100 अरब डॉलर का युद्ध कर्ज नहीं चुका देता, तब तक अमेरिका को उसके प्राकृतिक संसाधनों और प्रमुख बुनियादी ढांचे पर नियंत्रण मिलेगा.

इसके अलावा इस कर्ज को 4 प्रतिशत ब्याज के साथ चुकाना होगा. इसके बदले उसे रूस के हमले से सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं दी जाएगी,

USA बनेगा यूक्रेन का मालिक?

ब्रिटिश अखबार टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रस्तावित शर्तों में अमेरिका को कई बड़े अधिकार दिए गए हैं. इसके तहत अमेरिका यूक्रेन को यूरोप या चीन को अपने संसाधन बेचने से भी रोक सकता है. अटलांटिक काउंसिल के ऊर्जा कानून विशेषज्ञ एलन रिले ने इस समझौते को "अधिग्रहण दस्तावेज" बताया. उन्होंने कहा, "इसमें न कोई गारंटी है, न कोई सुरक्षा प्रावधान. अमेरिका के लिए कोई जोखिम नहीं है, लेकिन यूक्रेन पीछे नहीं हट सकता." रिले ने यह भी कहा, "मैंने पहले कभी ऐसा समझौता नहीं देखा."

USA को होगा सबसे ज्यादा फायदा 

नए समझौते के अनुसार, जब तक यूक्रेन 100 अरब डॉलर का कर्ज 4 प्रतिशत ब्याज के साथ नहीं चुका देता, तब तक अमेरिका को उसकी संपत्तियों से मिलने वाली पूरी रॉयल्टी मिलेगी. कर्ज चुकाने के बाद भी यूक्रेन को सिर्फ 50 प्रतिशत रॉयल्टी मिलेगी. इसके बदले उसे रूस के हमले से सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं दी जाएगी. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि ट्रंप के वार्ताकार क्रेमलिन से जुड़े लोगों के साथ नॉर्ड स्ट्रीम गैस पाइपलाइन को दोबारा शुरू करने पर चर्चा कर रहे थे.

अमेरिका का पूरा नियंत्रण

नए प्रस्ताव के तहत यूक्रेन की सभी खनिज और ऊर्जा संपत्तियां, साथ ही बंदरगाह, रेलवे, सड़क और उत्पादन सुविधाएं-डेलावेयर में स्थित एक अमेरिकी-यूक्रेन पुनर्निर्माण निवेश कोष के नियंत्रण में होंगी. इस कोष के पांच बोर्ड सदस्यों में से तीन को अमेरिका चुनेगा, जिससे वॉशिंगटन को किसी भी तीसरे पक्ष को संसाधन बेचने पर पूरी तरह से रोक लगाने की शक्ति (वीटो पावर) मिल जाएगी.

यूक्रेन को ही भरना होगा मुआवजा

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका को यूक्रेन के बुनियादी ढांचे और प्राकृतिक संसाधन परियोजनाओं में निवेश का पहला अधिकार मिलेगा. इसके अलावा यूक्रेन को फंड के रोजाना के प्रबंधन में कोई दखल देने से रोका जाएगा. फाइनेंशियल टाइम्स के अनुसार, फंड से होने वाला मुनाफा सीधे विदेशी मुद्रा में बदला जाएगा और अगर इसमें कोई देरी या विवाद हुआ, तो यूक्रेन को मुआवजा देना होगा. तीन यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि अगले हफ्ते तक इस सौदे पर हस्ताक्षर होने की संभावना नहीं है. उनमें से एक ने इस प्रस्ताव को अनुचित कहा, जबकि दूसरे ने इसे डकैती करार दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
PoK Elections: सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget