एक्सप्लोरर

रूस से पाबंदी हटाने के कयासों को ट्रंप ने किया दरकिनार

वाशिंगटन: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से अपनी पहली टेलीफोन बातचीत करने से पहले ट्रंप ने एक अहम बयान दिया है. डोनाल्ड ट्रंप ने उन कयासों को सिरे से खारिज कर दिया है कि वो रूस पर लगी पाबंदियों को हटा सकते हैं. ट्रंप ने कहा कि उनके बारे में अभी बात करना ‘बेहद जल्दबाजी’ होगी. ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरीजा मे के साथ कल संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के दौरान ट्रंप ने कहा कि प्रतिबंध हटाने के बारे में बात करना अभी जल्दबाजी होगी.

ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरीजा ने  उक्रेन के मुद्दे पर रूस के अंतरराष्ट्रीय समझौते का पालन करने तक प्रतिबंध नहीं हटाने की अपील की. इसके बाद भी ट्रंप ने रूस के साथ संबंधों में सुधार की अपनी रुचि के संकेत दिए हैं.

मिंस्क समझौते को पूरी तरह लागू होते देखना चाहते हैं-  टेरीजा एक सवाल के जवाब में टेरीजा ने पत्रकारों को बताया, ‘यूक्रेन में गतिविधियों को लेकर रूस पर प्रतिबंध के सवाल में जहां तक ब्रिटेन का सवाल है, तो ये बेहद स्पष्ट है कि हम मिंस्क समझौते को पूरी तरह लागू होते देखना चाहते हैं.’ मे ने कहा, ‘हम मानते हैं कि मिंस्क समझौते पर पूरी तरह अमल होने तक प्रतिबंध लागू रहने चाहिए और हम यूरोपीय संघ में भी इसे लगातार उठाते रहे थे.

ट्रंप आज पुतिन से फोन पर करेंगे बात. ट्रंप ने कहा, ‘जहां तक प्रतिबंध की बात है, इनके बारे में बात करना अभी जल्दबाजी होगा. लेकिन आदर्श रूप से हम सभी देशों के साथ अच्छे रिश्ते चाहते हैं. जरूरी नहीं कि ऐसा हो ही जाए, दुर्भाग्य से कई देशों के साथ ये संभवत: नहीं होगा. उन्होंने कहा, ‘हम देखेंगे कि रूस, चीन और बाकी देशों के साथ क्या हमारे अच्छे रिश्ते हो सकते हैं. मैं इसी के लिए हूं. ऐसा होता है तो ये एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी.’ ट्रंप ने कहा कि वो पुतिन को नहीं जानते, लेकिन उनके साथ अच्छे रिश्ते रखना पसंद करेंगे,

‘जहां तक पुतिन और रूस की बात है, मैं अच्छा, बुरा या तटस्थ नहीं कहूंगा. मैं उन सज्जन को नहीं जानता. मुझे उम्मीद है कि हमारा रिश्ता शानदार रहेगा. ये संभव है और ये भी संभव है कि ऐसा न हो. हम देखेंगे कि क्या होता है. ’ उन्होंने कहा कि वो बेहद दृढ़ता और मजबूती से अमेरिकी लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं.

ट्रंप ने कहा, ‘अगर रूस और दूसरे देशों के साथ हमारे रिश्ते अच्छे रहते हैं और हम आईएसआईएस के खिलाफ साझा काम करते हैं तो मेरा मानना है कि ये अच्छी बात होगी. आईएसआईएस को रोका जाना चाहिए और ये ऐसा खतरा है जिसे बढ़ने से रोका ही जाना चाहिए.’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Khamenei Funeral Highlights: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
'हम एक बार में ही उन्हें खत्म कर सकते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़ तो ट्रंप ने दी ईरान को धमकी
'हम एक बार में ही उन्हें खत्म कर सकते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़ तो ट्रंप ने दी ईरान को धमकी
EXCLUSIVE: पीओके में पाकिस्तान का दमन, 3 हफ्तों से रोकी खाने की सप्लाई, प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग, भारत में मिलना चाहती है जनता
PoK में पाकिस्तान का दमन, 3 हफ्तों से रोकी खाने की सप्लाई, भारत में मिलना चाहती है जनता
'नेतन्याहू को पता है असली बॉस कौन', ईरान से खींचतान के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
'नेतन्याहू को पता है बॉस कौन', ईरान से तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
IND vs ENG 3rd T20 Date, Time, Venue: कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
'नेतन्याहू को पता है असली बॉस कौन', ईरान से खींचतान के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
'नेतन्याहू को पता है बॉस कौन', ईरान से तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
पसीने से आती थी बू तो Gym से निकाला गया शख्स, फीस लौटाकर कहा- अब मत आइए, यूजर्स ने किया रिएक्ट
पसीने से आती थी बू तो Gym से निकाला गया शख्स, फीस लौटाकर कहा- अब मत आइए
Embed widget