एक्सप्लोरर

रूस पर लगे प्रतिबंध हटा सकता हूं: ट्रंप

वाशिंगटन: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि वह रूस पर लगे प्रतिबंध हटा सकते हैं. यदि चीन अपनी मुद्रा और व्यापार नीतियों में सुधार नहीं करता है तो वह ‘‘वन चाइना’’ नीति के साथ खड़े नहीं होंगे.

ट्रंप ने ‘द वाल स्ट्रीट जरनल’ में शुक्रवार को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि 'वह अमेरिकी चुनाव को प्रभावित करने के लिए मास्को के साइबर हमलों को लेकर पिछले महीने रूस पर अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रशासन के लगाए गए प्रतिबंधों को कम से कम कुछ समय के लिए बरकरार रखेंगे'.

उन्होंने कहा कि लेकिन यदि रूस हिंसक अतिवाद से निपटने जैसे अहम लक्ष्यों को हासिल करने में अमेरिका की मदद करता है तो वह ठोस कदमों को हटा सकता है. ट्रंप ने कहा कि वह 20 जनवरी को कार्यभार ग्रहण करने के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करने को तैयार हैं.

ट्रंप ने पुतिन की सराहना की और केवल अनिच्छा से अमेरिकी खुफिया के इस निष्कर्ष को स्वीकार किया कि रूसी हैकरों ने पुतिन के आदेश पर अमेरिकी चुनाव में हस्तक्षेप किया.

ताइवान को राजनयिक रूप से मान्यता नहीं देने की अमेरिका की पुरानी नीति पर बात करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘‘वन चाइना समेत हर चीज पर वार्ता की जा रही है.’’ ट्रंप के चुनाव जीतने के बाद ताइवान के राष्ट्रपति साई इंग वेन ने उन्हें बधाई देने के लिए फोन किया था. ट्रंप ने फोन पर वेन की बधाई स्वीकार करके चीन को पहले ही नाराज कर दिया है.

उन्होंने जरनल को दिए साक्षात्कार में इस कदम का बचाव करते हुए कहा, ‘‘हमने पिछले साल उन्हें दो अरब डॉलर सैन्य उपकरण बेचे. हम उन्हें दो अरब डॉलर के आधुनिक सैन्य उपकरण बेच सकते हैं लेकिन हमें फोन कॉल स्वीकार करने की अनुमति नहीं है. पहली बात तो यह है कि फोन पर बात नहीं करना बहुत ही अशिष्ट व्यवहार होता.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: इजराइल से US तक, 10 दिनों में 4 बड़े चुनाव, बदल सकते हैं दुनिया का रुख
Explained: इजराइल से US तक, 10 दिनों में 4 बड़े चुनाव, बदल सकते हैं दुनिया का रुख
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
रूस-यूक्रेन के बीच ओलेश्की में हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता
रूस-यूक्रेन के बीच ओलेश्की में हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता
Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ
Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget