एक्सप्लोरर

अमेरिका में कोरोना के कहर के बीच ट्रंप ने दिए लॉकडाउन खत्म करने के निर्देश

कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित हुए देशों में अमेरिका सबसे आगे. ऐसे में ट्रंप का कहना है कि लंबे समय का लॉकडाउन अर्थव्यवस्था को बिगाड़ देगा. ट्रंप ने गवर्नओं को अपने राज्यों से लॉकडाउन हटाने पर फैसला लेने को कहा.

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से प्रभावित देश की अर्थव्यवस्था को फिर से खोलने की नई चरणबद्ध योजना पेश की है. उन्होंने गवर्नरों को अपने-अपने राज्यों में पाबंदियों को हटाने पर फैसला लेने की अनुमति दी. अभी अमेरिका की 95 प्रतिशत से अधिक आबादी अपने घरों में बंद है और 2.2 करोड़ से अधिक अमेरिकियों ने बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन दिया है. अमेरिका में 6,40,000 से अधिक अमेरिकी कोरोना वायरस की चपेट में आए और 31,000 से अधिक लोगों ने जान गंवा दी.

ट्रंप ने पत्रकारों से बात करते कहा कि उनका प्रशासन नए संघीय दिशा निर्देश जारी कर रहा है. जिससे गवर्नर अपने-अपने राज्यों को फिर से खोलने पर चरणबद्ध तरीके से फैसला ले सकेंगे. उन्होंने कहा कि आर्थिक दबाव के बीच लंबे समय तक लॉकडाउन से जन स्वास्थ्य पर बहुत गहरा असर पड़ेगा. उन्होंने कहा कि अगर जमीनी परिस्थितियां ठीक रहीं तो स्वस्थ अमेरिकी काम पर लौट सकेंगे. उन्होंने कहा, ‘‘पूरी तरह बंद करने के बजाय हम उच्च जोखिम वाले लोगों को अलग करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे.’’ राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘अगर वायरस लौटता है जैसा कि कुछ वैज्ञानिकों का मानना है तो इन दिशा निर्देशों से यह सुनिश्चित होगा कि देश चलता रहे ताकि हम जल्दी इससे बाहर आ सकें.’’

ये दिशा निर्देश सरकार के शीर्ष चिकित्सा विशेषज्ञों ने बनाए हैं और पुष्ट तथ्यों पर आधारित हैं. इन दिशा निर्देशों से गवर्नरों को अपने-अपने राज्यों में स्थिति से निपटने के लिए चरणबद्ध तरीके से अर्थव्यवस्था को फिर से खोलने का अधिकार दिया गया है. दिशा निर्देशों में नए मामलों, जांच और राज्यों के लिए अस्पताल संसाधनों को पूरा करने पर स्पष्ट मानदंड हैं. पहले चरण के लिए दिशा निर्देशों में सिफारिश की गई है कि अगर फ्लू जैसे लक्षणों और कोरोना वायरस मामलों की संख्या में 14 दिनों तक गिरावट होती है तो राज्य घरों पर रहने का आदेश और अन्य पाबंदियों को हटा सकते हैं. दूसरे चरण में विषाणु की चपेट में आने के लिहाज से संवेदनशील लोगों को एक स्थान पर आश्रय देना, घरों से काम करने के लिए प्रेरित करना और सार्वजनिक स्थानों को बंद रखना शामिल है. कोरोना वायरस पर व्हाइट हाउस कार्य बल के सदस्य डॉ. देबराह ब्रिक्स ने बताया कि तीसरे चरण में स्वच्छता बनाए रखने के साथ ही सामान्य स्थिति बहाल करना है. स्वच्छता के इन नियमों में लोगों के बीच दूरी बनाए रखना शामिल है क्योंकि बिना लक्षण वाले लोगों के इस संक्रामक रोग को फैलाने के मुद्दे अभी बने हुए हैं.

ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हमारी दुनिया के इतिहास में सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. हमने इस युद्ध को जीतने के लिए इसे बंद किया तथा अब हम इसे जीतने की ओर हैं. हमारा दृष्टिकोण अर्थव्यवस्था को तीन चरणों में खोलना है. हम सब कुछ एक बार में नहीं खोल रहे बल्कि एक बार में एक कदम सावधानीपूर्वक उठा रहे हैं तथा कुछ राज्य दूसरों के मुकाबले जल्दी खुल सकेंगे.’’

उन्होंने कहा कि देश में कोरोना वायरस का सबसे बुरा दौर बीत जाने के बाद लोग अपनी जिंदगी फिर से शुरू कर रहे हैं. ट्रम्प ने कहा, ‘‘हमारी रणनीति वरिष्ठ नागरिकों और संवेदनशील आबादी की रक्षा करना होगी.’

ये भी पढ़े.   

न्यूयार्क के गवर्नर ने दिये आदेश: सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना जरूरी   

इस साल शून्य रह सकती है एशिया की वृद्धि दर: आईएमएफ    

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', मालदीव के विपक्ष की मुइज्जू को चेतावनी
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', मालदीव के विपक्ष की मुइज्जू को चेतावनी
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UAE के राष्ट्रपति ने 'हीरो' स्मित को लगाया गले, ऑर्डर ऑफ जायद II से किया सम्मानित
UAE के राष्ट्रपति ने 'हीरो' स्मित को लगाया गले, ऑर्डर ऑफ जायद II से किया सम्मानित
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget