एक्सप्लोरर

'हमारे देश के चुनाव में भारत कर रहा हस्तक्षेप', कनाडा के आरोप पर भारत ने दिया ऐसा जवाब ट्रूडो को रहेगा याद

भारत ने मंगलवार रात कनाडा के एक आयोग की रिपोर्ट में उसके खिलाफ लगाए गए ‘‘आक्षेपों’’ को दृढ़ता से खारिज कर दिया.

Canada Report On India: भारत ने मंगलवार (28 जनवरी) की रात कनाडा के एक आयोग की रिपोर्ट में उसके खिलाफ लगाए गए ‘आक्षेपों’ को दृढ़ता से खारिज कर दिया. आयोग ने इन आरोपों की जांच की थी कि कुछ विदेशी सरकारें कनाडा के चुनावों में हस्तक्षेप कर रही हैं.विदेश मंत्रालय ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह भारत पर रिपोर्ट के ‘आक्षेपों’ को खारिज करता है. उसने कहा कि बल्कि कनाडा भारत के आंतरिक मामलों में ‘लगातार हस्तक्षेप’ कर रहा है.

भारत  के विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘हमने कथित हस्तक्षेप संबंधी गतिविधियों के बारे में एक रिपोर्ट देखी है. बल्कि कनाडा लगातार भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप कर रहा है.’’ मंत्रालय ने कहा कि कनाडा ने अवैध प्रवास और संगठित आपराधिक गतिविधियों के लिए माहौल तैयार किया है, जो भारत के लिए चिंता का विषय है. बयान में आगे कहा गया कि कनाडा में अवैध प्रवास को बढ़ावा देने वाली सहायता प्रणाली को समाप्त करने की जरूरत है, ताकि दोनों देशों के संबंध बेहतर हो सकें.

रिपोर्ट में भारत पर क्या आरोप?
कनाडा के विदेशी हस्तक्षेप आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, भारत कनाडा में चुनावी विदेशी हस्तक्षेप में शामिल दूसरा सबसे सक्रिय देश बन गया है. रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि भारत कनाडा में राजनयिक अधिकारियों और प्रॉक्सी एजेंटों के माध्यम से कनाडाई चुनावों में हस्तक्षेप करने की कोशिश कर रहा है.रिपोर्ट में दावा किया गया कि प्रॉक्सी एजेंटों की तरफ से अलग-अलग कनाडाई राजनेताओं को अवैध वित्तीय सहायता दी गई है, ताकि भारत समर्थक उम्मीदवारों के चुनाव को सुरक्षित किया जा सके. हालांकि, यह भी कहा गया कि निर्वाचित अधिकारी या उम्मीदवार इन हस्तक्षेप के प्रयासों से अवगत नहीं थे और ये प्रयास सफल भी नहीं हुए. इसके अलावा कनाडा ने अपने रिपोर्ट में पाकिस्तान, रूस और चीन को भी चुनाव में हस्ताक्षेप करने आरोपी ठहराया है और जांच करने की मांग की है.

भारत-कनाडा संबंधों में गिरावट
भारत और कनाडा के बीच रिश्तों में पहले से ही तनाव है, विशेषकर सितंबर 2023 में कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद. ट्रूडो ने कनाडाई संसद में खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत के एजेंटों के शामिल होने का आरोप लगाया था. भारत ने इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज करते हुए इसे बेतुका और राजनीति से प्रेरित बताया था. इसके बाद से दोनों देशों ने एक-दूसरे के उच्चायुक्तों सहित कई राजनयिकों को निष्कासित कर दिया, जिससे संबंध और खराब हो गए.

भारत-कनाडा कूटनीतिक तनाव
भारत और कनाडा के बीच कूटनीतिक तनाव बढ़ता जा रहा है, खासकर विदेशी हस्तक्षेप और खालिस्तानी मुद्दे को लेकर. यह रिपोर्ट दोनों देशों के संबंधों को और खराब कर सकती है. अब देखना होगा कि इस विवाद का हल कैसे निकलेगा और दोनों देश अपने संबंधों को सामान्य करने के लिए क्या कदम उठाते हैं.

ये भी पढ़ें: कनाडा ने कबूला बड़ा सच! कहा- 'हां हमारी सरजमीं से भारत में आतंकवाद फैलाने और आतंकियों को पैसा मुहैया किया जाता है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण

वीडियोज

Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!
Anjali Arora बनीं Mata Sita, Look सामने आते ही भड़का Internet, ‘Remove Her’ तक की मांग
Govinda-Sunita Divorce पर बड़ा Update! Sunita ने वापस लिया Divorce Case?
Amitabh Bachchan को मिली थी ‘बहुत लंबे हो’ की ताना, फिर ऐसे बने Bollywood के महानायक
8 साल बाद साथ आएंगे Salman Khan और Shah Rukh Khan, Asha Bhosle को देंगे खास Tribute

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget