एक्सप्लोरर

‘बिस्मिल्लाह से ले तेनैब्रे’ फ्रांस के आंदोलन में क्यों गूंज रहा ये नारा, क्या है इसका असली मतलब?

फ्रांस के छात्र आंदोलन में एक अजीब-सा नारा ‘बिस्मिल्लाह, से ले तेनैब्रे’ वायरल हो रहा है. छात्रों का मानना है कि यह मैसेज किसी अंडरकवर पुलिस अफसर ने उनके प्राइवेट ग्रुप में घुसपैठ करने के लिए भेजा था.

फ्रांस में इन दिनों छात्रों का उग्र प्रदर्शन एक अजीबो-गरीब और रहस्यमयी नारे की वजह से दुनिया भर में सुर्खियों में है. स्कूलों के बाहर लगी नाकेबंदी से लेकर सोशल मीडिया के वायरल वीडियो और मशहूर जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थुनबर्ग के बयानों तक, हर तरफ 'बिस्मिल्लाह, से ले तेनैब्रे' नामक एक अजीबोगरीब नारा काफी वायरल हो रहा है. यह नारा फ्रांस से निकलकर अब बेल्जियम और इटली के प्रदर्शनों तक पहुंच चुका है और युवाओं का सबसे बड़ा प्रतीकात्मक स्लोगन बन गया है.

इस रहस्यमयी नारे की शुरुआत अक्टूबर की शुरुआत में स्नैपचैट (Snapchat) पर शेयर किए गए एक स्क्रीनशॉट से हुई थी, जब छात्र स्कूल बंद कराने और नाकेबंदी की प्लानिंग कर रहे थे. 'मामादौ' नाम के एक अकाउंट से मैसेज आया, 'हाय, बिस्मिल्लाह, से ले तेनेब्र. ब्लॉकेड कब है, वल्लाह, ब्रो?' छात्रों का मानना है कि यह मैसेज किसी अंडरकवर पुलिस अफसर ने उनके प्राइवेट ग्रुप में घुसपैठ करने के लिए भेजा था, जो युवाओं की भाषा और स्लैंग बोलने की नाकाम कोशिश कर रहा था. फ्रांस पुलिस या गृह मंत्रालय ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया यूज़र्स का दावा है कि इस अकाउंट की लोकेशन पुलिस स्टेशन के पास की थी.

यूरो न्यूज़' के मुताबिक, छात्र इसका इस्तेमाल किसी ऐसे व्यक्ति को चिढ़ाने के लिए कर रहे हैं, जो युवाओं की तरह बोलने की नाकाम कोशिश करता है. द न्यू यॉर्क टाइम्स' के अनुसार, यह नारा दो पीढ़ियों के बीच के अंतर को दर्शाने का एक प्रतीक बन चुका है.

इस नारे के शाब्दिक और सांस्कृतिक अर्थ की बात करें तो 'बिस्मिल्लाह' एक अरबी शब्द है जिसका अर्थ 'ईश्वर के नाम पर' होता है, जिसे आम फ्रेंच स्लैंग में 'चलो शुरू करें' के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है. वहीं 'से ले तेनेब्र' का अनुवाद 'यह अंधकार है' होता है, जिसे युवा किसी बहुत खराब या विकट परिस्थिति को दर्शाने के लिए बोलते हैं. कुल मिलाकर इसका अर्थ 'ईश्वर के नाम पर, यह अंधकार  है' बनता है. 

छात्रों के इस राष्ट्रव्यापी आंदोलन की शुरुआत 18 सितंबर को पेरिस के दक्षिण-पूर्व में स्थित क्रेटेल से हुई थी. छात्र पढ़ाई के लंबे घंटों, भीड़भाड़ वाली क्लास, जर्जर इमारतों और शिक्षकों की भारी कमी के खिलाफ सड़कों पर उतरे हैं. उनका आरोप है कि इन अव्यवस्थाओं का सबसे ज्यादा खामियाजा कामकाजी वर्ग के इलाकों और अल्पसंख्यक समुदायों को भुगतना पड़ रहा है. आंदोलन की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि केवल 2 अक्टूबर को ही लगभग 400 स्कूल नाकेबंदी के कारण पूरी तरह बंद रहे. आगे चलकर 17 अक्टूबर को यह छात्र आंदोलन देशव्यापी महंगाई विरोधी प्रदर्शनों से जुड़ गया, जिसके बाद कई इलाकों में हिंसा और तोड़फोड़ की घटनाएं भी सामने आई.

विक्रम कुमार एबीपी न्यूज़ में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं और डिजिटल टीम का हिस्सा हैं. एबीपी लाइव के नेशनल डेस्क पर विक्रम देश और विदेश की राजनीति से जुड़ी खबरों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. ब्रेकिंग न्यूज़ पर इनका विशेष फोकस रहता है. देश-विदेश के बड़े राजनीतिक घटनाक्रम पर लिखते रहते हैं. यूएस-ईरान युद्ध के दौरान इन्होंने कई इन-डेप्थ खबरें की हैं जिन पर कई मिलियन व्यूज आए. साल 2023 में प्रतिष्ठित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया हिंदी में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद एबीपी लाइव के साथ करियर की शुरुआत की. Email: vikramk@abpnetwork.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
Advertisement

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget