एक्सप्लोरर

अमेरिका में दीपोत्सव की धूम, अमेरिकी विदेश मंत्रालय में शीर्ष राजनयिकों ने मनाई दीपावली

भारत और अमेरिका के शीर्ष राजनयिकों ने सोमवार को यहां रोशनी के पर्व दीपावली का जश्न मनाया जिससे विश्व के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच साझेदारी की मजबूती की झलक मिलती है.

वाशिंगटन: भारत और अमेरिका के शीर्ष राजनयिकों ने सोमवार को यहां रोशनी के पर्व दीपावली का जश्न मनाया जिससे विश्व के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच साझेदारी की मजबूती की झलक मिलती है. अमेरिका में भारत के राजदूत नवतेज सरना और उप विदेश मंत्री जॉन सुलिवान विदेश मंत्रालय के फॉगी बॉटम मुख्यालय में हुए दीपावली समारोह के मुख्य अतिथि थे.

सुलिवान ने कहा कि विदेश मंत्रालय में दीपावली का जश्न भारत के साथ साझेदारी की मजबूती तथा सहिष्णुता, विविधता, आजादी और न्याय के साझा मूल्यों को दिखाता है.

समारोह में विदेश मंत्रालय तथा भारतीय दूतावास के अधिकारियों समेत करीब 200 मेहमान शामिल हुए. यह पहली बार है जब विदेश मंत्रालय ने भारतीय दूतावास के सहयोग से दीपावली समारोह आयोजित किया.

सरना ने कहा कि विदेश मंत्रालय में दीपावली का जश्न भारत और अमेरिका के लोगों के बीच बढ़ते आपसी संपर्क का संकेत है. उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्रालय समेत अन्य क्षेत्रों में भारतीय मूल के नागरिकों की बढ़ती प्रतिष्ठा तथा उनके योगदान को पहचाने जाने का जिक्र किया.

सरना ने दोनों देशों के करीबी सांस्कृतिक रिश्तों और उनके बीच समानताओं को मान्यता दिए जाने के तौर पर साल 2016 में अमेरिकी डाक सेवा द्वारा जारी दीपावली के टिकट का भी जिक्र किया.

सुलिवान ने दीपावली के मौके पर सभी भारतीयों को बधाई दी और इस कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए भारतीय दूतावास तथा दक्षिण एशिया अमेरिकी कर्मचारी संघ का आभार जताया. इस मौके पर तबला तथा सितार पर हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति भी दी गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget