एक्सप्लोरर

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव पर मंडरा रहा है विदेशी ’हमले’ का खतरा, खुफिया अधिकारियों ने किया आगाह

डेमोक्रेट प्रत्याशी जो बाइडेन के राष्ट्रपति चुनाव प्रचार अभियान ने इस हफ्ते पुष्टि की कि उसने कई संबंधित जोखिमों का सामना किया है.

न्यूयॉर्क: अमेरिका में तीन नवंबर को होने जा रहे राष्ट्रपति चुनावों के करीब आने के साथ ही इस बात के नये सिरे से संकेत मिल रहे हैं कि राष्ट्र की चुनाव प्रणाली एक बार फिर विदेशी शत्रुओं के हमले का शिकार हो सकती है.

खुफिया अधिकारियों ने हाल के दिनों में इस बात की पुष्टि की है कि पिछले दिनों में विदेशी तत्व देश के चुनावी ढांचे को जोखिम में डालने के लिए “अमेरिकी राजनीतिक अभियानों, प्रत्याशियों और अन्य राजनीतिक लक्ष्यों” के निजी संचार माध्यमों को संकट में डालने की दिशा में सक्रियता से काम कर रहे हैं. विदेशी संस्थाएं भी मतदाताओं को भ्रम में डालने की मंशा से आक्रामक तरीके से दुष्प्रचार कर रही हैं.

अब तक इस बात के कोई सबूत नहीं मिले हैं कि अमेरिका के दुश्मनों को अभियानों या देश की चुनावी प्रणाली में सेंध लगाने में किसी तरह की कामयाबी मिली है लेकिन डेमोक्रेट प्रत्याशी जो बाइडेन के राष्ट्रपति चुनाव प्रचार अभियान ने इस हफ्ते पुष्टि की कि उसने कई संबंधित जोखिमों का सामना किया है.

पूर्व उपराष्ट्रपति की टीम ने शत्रुओं के लिए उपयोगी खुफिया जानकारी उपलब्ध हो जाने के डर से इस बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया है. ऐसी गोपनीयता के कारण, विदेशी हस्तक्षेप 2020 के चुनाव में लोगों के विचार का विषय बना हुआ है जबकि रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स समान रूप से मानते हैं कि यह एक गंभीर खतरा है जो किसी भी क्षण चुनाव को मूल रूप से नया आकार दे सकता है.

बाइडेन का अभियान देख रहे लोग लगातार इस बात से चिंतित है कि रूसी समर्थक सूत्रों ने पहले ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चुनावी अभियान से संबंधित लोग और उनके रिपब्लिकन सहयोगियों के साथ बाइडेन के परिवार के बारे में गलत सूचनाएं साझा कर ली हैं ताकि राष्ट्रपति पद की दौड़ में उनकी उम्मीदवारी प्रभावित हो.

सीधे-सीधे पूछे जाने पर ट्रंप के अभियान ने यह बताने से इनकार कर दिया कि उसने बाइडेन से संबंधित कोई सामग्री किसी विदेशी नागरिक से स्वीकार की है या नहीं.

ट्रंप पर, पिछले साल यूक्रेनी नेताओं पर दबाव बनाकर बाइडेन के बेटे द्वारा उस क्षेत्र में किए गए काम को लेकर छवि को नुकसान पहुंचाने वाली सूचना मांगने के लिए महाभियोग चल चुका है.

यह भी पढ़ें:

ईरान की चाबहार बंदरगाह परियोजना पर भारत जल्द करेगा क्षमता विस्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget