एक्सप्लोरर

मच्छरों से बचाएगी ये खास तरह की अंगूठी! जर्मनी के वैज्ञानिकों ने तैयार किया प्रोटोटाइप, जानें खासियत

जर्मनी में वैज्ञानिकों ने नई 3डी प्रिंट वाली अंगूठी बनाई है, जो मच्छर और छोटे कीड़ों को काफी समय तक शरीर से दूर रखती है. इस अंगूठी के प्रोटोटाइप में को बनाने में आईआर-3535 का इस्तेमाल किया गया है.

3D Printed Wearable Ring: वैज्ञानिकों ने लंबे समय तक मच्छरों और अन्य कीड़ों को दूर भगाने के लिए एक नया 3डी प्रिंटेड वियरेबल रिंग (3D Printed Wearable Ring) विकसित किया है. जर्मनी (Germany) में मार्टिन लूथर यूनिवर्सिटी हाले-विटेनबर्ग (एमएलयू) के शोधकर्ताओं ने एक सामान्य कीट विकर्षक "आईआर 3535" का उपयोग करके अपने प्रोटोटाइप को विकसित किया है. एमएलयू के प्रोफेसर रेने एंड्रोश ने कहा है कि IR 3535 युक्त मच्छर स्प्रे त्वचा पर बहुत कोमल होती है और कई वर्षों से दुनिया भर में उपयोग की जाती रही है, इसलिए हम अपने प्रयोगों के लिए इसी का उपयोग कर रहे हैं.

उन्होंने बताया कि यह आमतौर पर स्प्रे या लोशन के रूप में लगाया जाता है और कई घंटों की सुरक्षा प्रदान करता है. हालांकि, वैज्ञानिक ऐसे किसी विकल्प की तलाश कर रहे थे, जिससे लंबे समय तक ऐसे स्प्रे के इस्तेमाल से बचा सके. यही कारण है कि अब 3डी प्रिंटेड वियरेबल रिंग बनाई गई है.

कैसे बनाई गई रिंग?

इंटरनेशनल जर्नल ऑफ फार्मास्यूटिक्स में प्रकाशित शोध के मुताबिक, वैज्ञानिकों की टीम ने नियंत्रित तरीके से एक बायोडिग्रेडेबल पॉलीमर में कीट विकर्षक डालने और विभिन्न तरीकों से पदार्थों के मिश्रण को आकार देने के लिए एक विशेष 3डी प्रिंटिंग तकनीक का इस्तेमाल किया. एमएलयू के डॉक्टरेट कैंडिडेट फैनफान डू ने कहा, "मूल विचार यह है कि कीट विकर्षक लगातार वाष्पित होता है और कीड़ों के लिए एक अवरोध बनाता है." 

'अभी और रिसर्च की जरूरत है'

विभिन्न प्रयोगों और सिमुलेशन का संचालन करने के बाद टीम ने इस बात का अनुमान लगाया कि शरीर के 37 डिग्री तापमान पर मच्छररोधी द्रव्य समाप्त होने में एक हफ्ते से ज्यादा समय लगेगा. इसमें इस्तेमाल वस्तुओं के विकल्पों की तलाश भी की जा सकती है. हालांकि, शोधकर्ताओं ने कहा कि वास्तविक परिस्थितियों में अंगूठियां कितनी अच्छी तरह काम करती हैं यह निर्धारित करने के लिए आगे के अध्ययन की जरूरत है.

ये भी पढ़ें- Russia-Ukraine War: रूस ने फिर दागी मिसाइल, 7 की मौत, NATO चीफ बोले- यूक्रेन के लिए एयर डिफेंस टॉप प्रायोरिटी

ये भी पढ़ें- Russia Ukraine War: इमैनुएल मैक्रों बोले- युद्ध समाप्त कर बातचीत की मेज पर लौटें पुतिन, यूक्रेन को एयर डिफेंस में मदद देगा फ्रांस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेडिसिन क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की घोषणा, किन्हें मिला अवॉर्ड?
मेडिसिन क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की घोषणा, किन्हें मिला अवॉर्ड?
इमरान खान की रिहाई को लेकर PAK की सड़कों पर जनसैलाब, हजारों समर्थक मार्च में शामिल
इमरान खान की रिहाई को लेकर PAK की सड़कों पर जनसैलाब, हजारों समर्थक मार्च में शामिल
Explained: फ्रांस में संकट, 500 स्कूल बंद! सड़कों पर उतरे छात्र, क्या हैं उनकी मांगें?
Explained: फ्रांस में संकट, 500 स्कूल बंद! सड़कों पर उतरे छात्र, क्या हैं उनकी मांगें?
'फिर होगा अटैक', अलकायदा की वॉर्निंग! फ्लाई दुबई के ओमानी पायलट की तारीफ
'फिर होगा अटैक', अलकायदा की वॉर्निंग! फ्लाई दुबई के ओमानी पायलट की तारीफ

वीडियोज

Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut
Protest Against CEC | SIR Controversy: Gyanesh Kumar के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का मोर्चा | Congress
Premanand Maharaj: संतों का डेरा या 'धन साधकों' का बसेरा?
Mad Sandhu Murder Case: इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | ABP News
UP Politics | UP Chunaav 2027: गठबंधन में 'दरार'...27 में कैसे बेड़ापार?। Akhilesh Yadav | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'थाने का CCTV सार्वजनिक...', महिलाओं से बदसलूकी पर राहुल ने दिल्ली पुलिस को घेरा
'थाने का CCTV सार्वजनिक...', महिलाओं से बदसलूकी पर राहुल ने दिल्ली पुलिस को घेरा
चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ रेप केस में दर्ज होगी FIR? कोर्ट ने दिया 23 अक्टूबर तक का समय
चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ रेप केस में दर्ज होगी FIR? कोर्ट ने दिया 23 अक्टूबर तक का समय
फॉर्म 6 पर CJI ने कहा No तो अभिजीत दीपके बोले- '...तो फिर किसने दिया आदेश'
फॉर्म 6 पर CJI ने कहा No तो अभिजीत दीपके बोले- '...तो फिर किसने दिया आदेश'
वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित को क्या हुआ? फिर से ठेले पर बेच रहीं खाना
वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित को क्या हुआ? फिर से ठेले पर बेच रहीं खाना
एशियन गेम्स की तरह वैभव-सैमसन WI के खिलाफ एकसाथ उतरेंगे! जानें प्लेइंग XI पर अपडेट
एशियन गेम्स की तरह वैभव-सैमसन WI के खिलाफ एकसाथ उतरेंगे! जानें प्लेइंग XI पर अपडेट
'हमने मॉडिफाइड फॉर्म 6 को मंजूरी नहीं दी', CEC विवाद के बीच CJI सूर्यकांत की अहम टिप्पणी
'हमने मॉडिफाइड फॉर्म 6 को मंजूरी नहीं दी', CEC विवाद के बीच CJI सूर्यकांत की अहम टिप्पणी
अखिलेश को परेशान करेगी ये तस्वीर! राहुल-प्रियंका से पुराने सहयोगी ने मिलाया हाथ
अखिलेश को परेशान करेगी ये तस्वीर! राहुल-प्रियंका से पुराने सहयोगी ने मिलाया हाथ
मॉनिटरिंग, डर बनाएं, बीट पेट्रोलिंग... महिलाओं की सुरक्षा के लिए SC के दिल्ली पुलिस को निर्देश
मॉनिटरिंग, डर बनाएं, बीट पेट्रोलिंग... महिलाओं की सुरक्षा के लिए SC के दिल्ली पुलिस को निर्देश
Embed widget