एक्सप्लोरर

सऊदी अरब के बैंक नोट पर दिखाया गया भारत का गलत नक्शा, विदेश मंत्रालय ने जताया कड़ा विरोध

नए 20 रियाल के नोट पर प्रिंट किए गए वैश्विक मानचित्र में जम्मू-कश्मीर और लेह को भारत के हिस्से के रूप में नहीं दिखाया गया है.

नई दिल्ली: भारत ने सऊदी अरब द्वारा पिछले हफ्ते जारी एक बैंक नोट में देश की सीमाओं के ‘‘गलत चित्रण’’ पर खाड़ी देश को अपनी चिंता से अवगत करा दिया है और उससे कहा है कि इसे ‘‘ठीक करने के लिए त्वरित कदम’’उठाए. यह जानकारी गुरुवार को विदेश मंत्रालय ने दी.

नए 20 रियाल के नोट पर प्रिंट किए गए वैश्विक मानचित्र में जम्मू-कश्मीर और लेह को भारत के हिस्से के रूप में नहीं दिखाया गया है. जी-20 समूह की सऊदी अरब द्वारा अध्यक्षता किए जाने के अवसर पर इसे जारी किया गया.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि भारत ने सऊदी अरब से कहा है कि मामले में ‘‘त्वरित सही कदम’’ उठाए जाएं और कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का पूरा हिस्सा भारत का अभिन्न अंग है.

श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘आप जिस बैंक नोट का जिक्र कर रहे हैं उसे हमने देखा है जिसमें भारत की सीमाओं का गलत चित्रण किया गया है. नोट को सऊदी अरब के मॉनिटरी अथॉरिटी ने 24 अक्टूबर को सऊदी द्वारा जी-20 की अध्यक्षता करने के अवसर पर जारी किया था.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने सऊदी अरब को नई दिल्ली में उनके राजदूत के माध्यम से और रियाद में भी अपनी गंभीर चिंता से अवगत करा दिया है और सऊदी अरब से कहा है कि इस बारे में जल्द सही कदम उठाए.’’

श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘मैं फिर एक बार कहना चाहूंगा कि संघ शासित जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का संपूर्ण हिस्सा भारत का अभिन्न हिस्सा है.’’ खबरों के मुताबिक, मानचित्र में गिलगिट बाल्टिस्तान सहित पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को भी पाकिस्तान का हिस्सा नहीं दिखाया गया है.

पाकिस्तान, सऊदी अरब को अपना महत्वपूर्ण सहयोगी मानता है और पाकिस्तान के मानचित्र से पीओके को हटाए जाने को इस्लामाबाद में कई लोग अपने देश को झटका देने के तौर पर देख रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान का कबूलनामा, मंत्री फवाद चौधरी ने कहा- पुलवामा हमला इमरान खान सरकार की बड़ी कामयाबी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget