एक्सप्लोरर

भारतीय नागरिकों को फिर से वीजा देगा रूस, दोनों देशों के बीच एयर बबल बनाने पर चल रही बातचीत

रूस अब भारतीय नागरिकों को सभी केटेगरी का वीजा देने जा रहा है. नई दिल्ली स्थित रूसी दूतावास की ओर से बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी गई. बता दें कि भारत और रूस के बीच एयर बबल बनाने को लेकर भी बातचीत जारी है. दोनों देशों की सहमति के बाद अंतर्राष्ट्रीय विमानों को संचालित किया जाएगा.

रूस ने भारतीय नागरिकों के लिए एक अच्छी पहल की है. रूस ने शनिवार को कहा है कि वह जल्द ही भारतीयों के लिए सभी केटेगरी के वीजा को जारी करेगा. नई दिल्ली स्थित रूसी दूतावास द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि यह फैसला 16 जनवरी को लिया गया. वहीं, रूसी कोविड-19 इमरजेंसी रिस्पांस सेंटर द्वारा यह फैसला लिया गया है.

रूसी दूतावास ने कहा कि हफ्ते में दो बार मास्को और नई दिल्ली के बीच उड़ानें संचालित की जाएगी. हालांकि, ये सेवाएं कबसे शुरू होंगी, इसका अभी साफ पता नहीं चल सका है. रूसी दूतावास द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि भारतीय छात्रों को भी स्टूडेंट वीजा पर रूस में प्रवेश मिल सकेगा. साथ ही साथ उन लोगों को वीजा मिला सकेगा जिन्हें रूस में रहने की इजाजत है.

एयर बबल बनाने को लेकर दोनों देशों में चल रही बातचीत

वीजा अप्लाई करने करते समय आवेदनकर्ता को कोविड-19 रिपोर्ट भी दिखानी होगी. इसके अलावा, फिलहाल के लिए ई-वीजा को सस्पेंड कर दिया गया है. भारत और रूस के बीच में एयर बबल बनाने को लेकर भी बातचीत चल रही है. दोनों पक्षों की मंजूरी मिलने के बाद उड़ानों को संचालित करने की अनुमति दी जाएगी.

कोरोना महामारी का कई देशों पर दिखा असर 

कोरोना वायरस की वजह से फिलहाल कई देशों में अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें बंद हैं. ऐसे में लोगों को परेशानी का समाना करना पड़ रहा है. कई देशों ने उन देशों के साथ हवाई संपर्क फिर से स्थापित कर लिया है जहां कोरोना के मामलों में कमी आई है. भारत में कोरोना के मामलों में पहली की तुलना में गिरावट दर्ज की गई है. ऐसे में भारत ने भी कई देशों के अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवाओं को मंजूरी दे दी है.

रूस में कोरोना के मामलों पर एक नज़र 

पिछले 24 घंटे में रूस में 17 हज़ार 032 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं. वहीं, 512 लोगों की मौत भी हुई है. देश में अब कुल एक्टिव मामलों की संख्या 4 लाख 79 हज़ार 419 हो गई है.

ये भी पढ़ें :-

अमेरिका में महात्मा गांधी की मूर्ति तोड़े जाने पर भारत ने जताई नाराजगी, की दोषियों को पकड़ने की मांग

UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा, सोशल मीडिया कंपनियों को नियंत्रित करने के लिए वैश्विक तंत्र की ज़रूरत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
‘क्या कोई प्लंबर...’, यानिव हायून की भूमिका पर बोले फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मछार
‘क्या कोई प्लंबर...’, यानिव हायून की भूमिका पर बोले फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मछार
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget