एक्सप्लोरर

Thailand Explosion: थाईलैंड की पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, नौ की मौत, सैकड़ों लोग घायल

Thailand Fireworks Explosion: थाईलैंड के एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 115 से अधिक घायल हो गए. ब्लास्ट के कारण इलाके में दहशत का माहौल है.

Thailand Explosion: दक्षिणी थाईलैंड में शनिवार (29 जुलाई) को एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 115 से अधिक घायल हो गए. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह धमाका नाराथिवास प्रांत के सुंगई कोलोक शहर स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुआ है. आपदा निवारण और न्यूनीकरण विभाग ने मौजूदा हालात को देखते हुए कहा कि  कि मृतकों की संख्या अभी बढ़ सकती है. 

इस ब्लास्ट को लेकर शहर के गवर्नर सनान पोंगाक्सोर्न ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि 115 लोग घायल हुए हैं और कई की हालत गंभीर है. सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है. उन्होंने आगे जानकारी देते हुए कहा कि धमाके के कारण बाजार में लगी आग अब नियंत्रण में है. 

स्टील वेल्डिंग के दौरान हुआ धमाका 

विस्फोट को लेकर गवर्नर ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, स्टील वेल्डिंग के दौरान आग लगने के बाद पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ है. ब्लास्ट के बाद मीडिया पर वायरल फुटेज में बाजार से धुएं का बड़ा गुबार उठता हुआ देखा जा सकता है. विस्फोट के कारण कई दुकानें, घर और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं. इस विस्फोट से जुड़ा हुआ एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें धुएं का उठता हुआ गुबार देखा जा सकता है. 

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया हाल 

एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार,  पटाखा फैक्ट्री से 100 मीटर दूर रहने वाले प्रत्यक्षदर्शी सेक्सान ताएसेन ने कहा कि मैं घर के अंदर अपने फोन पर गेम खेल रहा था, तभी अचानक मैंने तेज धमाके की आवाज सुनी, जिससे मेरा पूरा घर हिल गया. बाहर निकल कई मैंने देखा कि मेरी छत उड़ गई है. मैंने बाहर देखा कि ब्लास्ट की चपेट में आने के बाद कुछ लोग जमीन पर गिरकर तड़प रहे हैं. गौरतलब है कि पिछले महीने बैंकॉक में एक निर्माणाधीन सड़क पुल के ढह जाने से दो लोगों की मौत हो गई थी. 

ये भी पढ़ें: India-Pakistan Relation: 'जिस देश के मां-बाप न हो वो जलील ही होता है', पाकिस्तानियों का सरकार पर फूटा गुस्सा, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
इजरायल में वोटिंग शुरू, बेंजामिन नेतन्याहू ने की प्रार्थना, वेस्टर्न वॉल क्यों है ऐतिहासिक?
इजरायल में वोटिंग शुरू, बेंजामिन नेतन्याहू ने की प्रार्थना, वेस्टर्न वॉल क्यों है ऐतिहासिक?

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget