एक्सप्लोरर

Thailand Prime Minister : थाईलैंड के प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन की जाएगी कुर्सी, कोर्ट ने कह दी बड़ी बात, जानें मामला

Thailand Prime Minister : थाईलैंड के प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन को निलंबित किया जा सकता है, क्योंकि थाईलैंड के सु्प्रीम कोर्ट ने उन्हें निलंबित करने वाली याचिका पर सुनवाई शुरू कर दी

Thailand Prime Minister : थाईलैंड के प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन को निलंबित किया जा सकता है, क्योंकि थाईलैंड के सु्प्रीम कोर्ट ने उन्हें निलंबित करने वाली याचिका पर सुनवाई शुरू कर दी है. 40 सीनेटरों ने फर्जीवाड़ा और संविधान के उल्लंघन के आरोप में उन्हें पद से हटाने के लिए कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिसे कोर्ट ने गुरुवार को स्वीकार कर लिया. हालांकि, अपना पक्ष रखने के लिए कोर्ट ने प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन को 15 दिन का समय दिया है, जब तक इस मामले में कोई फैसला नहीं आ जाता, तब तक वह अपने पद पर बने रहेंगे.

पूर्व वकील को मंत्री बनाने पर विवाद

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, रिश्वत लेने के मामले में जेल गए और अयोग्य पूर्व वकील पिचित चुएनबान को श्रेथा थाविसिन ने कैबिनेट में जगह दी थी, जिसका काफी दिनों से विरोध हो रहा था, इसी वजह से पिछले सप्ताह विरोध में सरकार के तीन कैबिनेट मंत्रियों ने इस्तीफा भी दे दिया था. देश में ज्यादा किरकिरी होने के बाद और श्रेथा थाविसिन को कानूनी विवादों से बचाने के लिए पिचित चुएनबान ने मंगलवार को अपने पद से रिजाइन किया था, लेकिन इसके बाद भी मामला शांत नहीं हुआ. अब कोर्ट में केस जाने पर प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन की कुर्सी जा सकती है.

15 दिन का दिया गया समय

बता दें कि 40 सीनेटरों ने कोर्ट में तर्क दिया कि पिछले महीने पिचित चुएनबान की कैबिनेट में नियुक्ति की गई, जो संविधान का उल्लंघन है. इनके पास मंत्री बनने की योग्यता भी नहीं थी, फिर भी कानूनी का उल्लंघन कर प्रधानमंत्री ने इन्हें कैबिनेट मिनिस्टर बनाया था. हालांकि, पिचित ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया था, ताकि श्रेथा को अदालती मामले से बचाया जा सके, लेकिन गुरुवार को कोर्ट ने याचिका को स्वीकार कर लिया. बताया गया कि प्रधानमंत्री ने एक ऐसे व्यक्ति को कैबिनेट में रखा था, जो 2008 में अदालत की अवमानना ​​के आरोप में 6 महीने जेल जा चुका था. जजों ने याचिका को स्वीकार करने के लिए 6-3 वोट दिए और मामले पर अपना पक्ष रखने के लिए श्रेथा को 15 दिन का समय दिया.

सेना से जुड़ी पार्टियों ने किया केस

बता दें कि थाई सीनेट के 250 वर्तमान सदस्यों को जुंटा ने नियुक्त किया था, जिसने 2014 के तख्तापलट के बाद राज्य पर शासन किया था. नए सीनेटरों को चुनने के लिए अगले महीने 3 चरणों में चुनाव भी होगा. सीनेट ने पिछले साल के आम चुनाव के महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उसने पिटा लिमजारोएनराट को प्रधानमंत्री बनने से रोक दिया, जिनकी मूव फॉरवर्ड पार्टी ने सबसे अधिक सीटें जीतीं थीं, लेकिन थाकसिन की फू थाई पार्टी के श्रेथा ने सेना से जुड़ी पार्टियों के साथ गठबंधन कर सरकार बनाई, जिस पर अब सवाल उठाए जा रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

POK में फिर बरसीं पाकिस्तानी गोलियां! चुनाव से पहले फायरिंग, 2 की मौत
POK में फिर बरसीं पाकिस्तानी गोलियां! चुनाव से पहले फायरिंग, 2 की मौत
ईरान ने मान ली ये शर्त तो परमाणु डील से पीछे हट जाएंगे ट्रंप? रिपोर्ट में बड़ा दावा
ईरान ने मान ली ये शर्त तो परमाणु डील से पीछे हट जाएंगे ट्रंप? रिपोर्ट में बड़ा दावा
नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget