एक्सप्लोरर

Pakistan: बलूचिस्तान में मजदूरों के शिविर पर आतंकवादी हमला, चार की मौत

Attack On Labor Camp In Balochistan: इससे तीन दिन पहले हथियारबंद लोगों ने क्वेटा के हन्ना उरक इलाके में एक निजी कोयला कंपनी के दो इंजीनियर सहित चार कर्मचारियों का अपहरण कर लिया था.

कराची (पाकिस्तान): पाकिस्तान (Pakistan) के अशांत बलूचिस्तान प्रांत (Balochistan Province) के हरनाई जिले में अज्ञात आतंकवादियों (Terrorists) ने मजदूरों (Workers)  के एक शिविर पर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें कम से कम चार मजदूरों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. हरनाई जिले (Harnai District) के चापर बाएं इलाके में शुक्रवार देर रात को यह हमला हुआ.

इससे तीन दिन पहले हथियारबंद लोगों ने क्वेटा के हन्ना उरक इलाके में एक निजी कोयला कंपनी के दो इंजीनियर सहित चार कर्मचारियों का अपहरण कर लिया था. अपहृत कर्मचारियों को अपहरणकर्ता एक अज्ञात स्थान पर ले गए. हमलावरों ने कोयला खदान पर छापा मारा था, जहां ज्यादातर मजदूर पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के थे.

आतंकवादी हमला देर रात को हुआ
प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों और सिबी डिवीजन के आयुक्त अब्दुल अजीज ने पुष्टि की कि आतंकवादी हमला देर रात को हुआ और हथियारबंद लोगों ने मजदूरों पर अंधाधुंध गोलीबारी की.

आयुक्त ने कहा, ‘‘हमले में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.’’ लेकिन शवों और घायलों को क्वेटा ले जाने के लिए मौके पर पहुंचे बचाव अधिकारियों ने कहा कि कम से कम चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए.

हमलावरों ने शिविर में आग भी लगा दी
अजीज ने कहा कि हमलावरों ने शिविर में आग भी लगा दी और कई वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया. मजदूर एक सरकारी निर्माण परियोजना में काम कर रहे थे. अब तक किसी अलगाववादी या आतंकवादी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

आतंकवादियों ने पहले भी बलूचिस्तान में मजदूरों को बनाया है निशाना
पूर्व में भी बलूचिस्तान में अलगाववादी और आतंकवादी संगठन प्रांत में सरकारी और चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा परियोजनाओं में काम करने वाले अन्य प्रांतों के मजदूरों को निशाना बनाते रहे हैं. मई 2017 में मोटरसाइकिल सवार हथियारबंद लोगों ने ग्वादर में एक सड़क पर काम कर रहे मजदूरों पर गोलीबारी की थी, जिनमें से 10 की मौके पर ही मौत हो गई थी.

इसी तरह, 2018 में एक निजी दूरसंचार कंपनी के लिए काम कर रहे छह मजदूरों की खारान जिले में अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.

इसके बाद, 2021 की शुरुआत में इस्लामिक स्टेट (Islamic State) समूह ने बलूचिस्तान के मच इलाके में 11 कोयला खनिकों की हत्या की जिम्मेदारी ली. आतंकवादियों ने पहले शिया हजारा समुदाय के सभी मजदूरों (Workers) को एक कोयला खदान से अगवा किया और फिर पश्चिमी पाकिस्तानी प्रांत बलूचिस्तान में उनकी हत्या कर दी.

यह भी पढ़ें: 

Karachi रेस्टोरेंट ने "गंगूबाई काठियावाड़ी" के सीन का मार्केटिंग के लिए किया इस्तेमाल, सोशल मीडिया पर जमकर हुई आलचोना

Afghanistan Gurdwara Attack: काबुल में गुरुद्वारे पर आतंकी हमला, सुखबीर सिंह बादल का बड़ा बयान, केंद्र सरकार से की ये अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर हुई ऐसी बात कि रूस को मिल गई बड़ी राहत
ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर हुई ऐसी बात कि रूस को मिल गई बड़ी राहत
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
‘ICC धमकी देना बंद करे, नहीं तो हम...’, ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंध लगाकर क्या कहा?
‘ICC धमकी देना बंद करे, नहीं तो हम...’, ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंध लगाकर क्या कहा?
नोबेल शांति पुरस्कार: ट्रंप के लिए बैटिंग करते रहे शहबाज शरीफ, जानें इजरायल क्यों भड़का
नोबेल शांति पुरस्कार: ट्रंप के लिए बैटिंग करते रहे शहबाज शरीफ, जानें इजरायल क्यों भड़का

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
Embed widget