एक्सप्लोरर

पाकिस्तान: मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद टेरर फंडिंग केस में दोषी करार

काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट (CTD) ने हाफिज सईद को टेरर फंडिंग के मामले में दोषी ठहराया है. हाफिज सईद को इसी साल 17 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था.

लाहौर: मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड और जमात उद दावा (जेयूडी) प्रमुख हाफिज सईद को टेरर फंडिंग के मामले में दोषी पाया गया है. काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट (CTD) के अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में कोर्ट को जानकारी दी गई है. हाफिज सईद को आज गुजरांवाला के एंटी टेररिज्म कोर्ट (एटीसी) में पेश किया गया. जहां पंजाब पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग ने उसके खिलाफ टेरर फंडिंग के लिये चार्जशीट दाखिल किया.

आतंकी हाफिज सईद को इसी साल 17 जुलाई को सीटीडी ने उस वक्त गिरफ्तार कर लिया था जब वह लाहौर से गुजरांवाला जा रहा था. वह गुजरांवाला में दर्ज मामलों में जमानत लेने के लिए जा रहा था जब उसे सीटीडी अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया. उसके बाद उसे अज्ञात स्थान ले जाया गया था. बाद में उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. हाफिज सईद को लाहौर के कोट लखपत जेल में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है.

हाफिज सईद पर आतंकवादी गतिविधियां करने और इन गतिविधियों के लिए धन एकत्र करने का आरोप. उस पर एक जुलाई को आतंकी संगठन लश्करे तैयबा का मुखिया होने और उसके साथ उसके छह अन्य साथियों पर आतंकवाद में शामिल होने का आरोप लगाते हुए भी मुकदमे दर्ज किए गए थे.

हाफिज सईद लश्कर ए तैयबा का भी संस्थापक रहा है. उसके खिलाफ सीटीडी ने 3 जुलाई को 23 मामलों में केस दर्ज किए थे. विभाग का दावा है कि हाफिज सईद ने पांच ट्रस्टों के माध्यम से पैसे इकट्ठे किए और लश्कर ए तैयबा (एलईटी) को दिए. मुंबई आतंकी हमले में एलईटी की भी संलिप्तता रही है. 2008 में हुए इस हमले में 166 लोगों की मौत हो गई थी. संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित आतंकवादी सईद पर अमेरिका ने 10 लाख अमेरिकी डॉलर का इनाम रखा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget