एक्सप्लोरर

नॉर्थ कोरिया से तनातनी के बीच अमेरिका सिखा रहा है परमाणु हमले से बचने का तरीका

अमेरिका की हवाई यूनिवर्सिटी ने अपने छात्रों और कर्मचारियों को जो ईमेल भेजा है उसमें उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षणों को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां लगातार परमाणु खतरों के बारे में जानकारियां उपलब्ध करा रही हैं.

नई दिल्ली: उत्तर कोरिया और अमेरिका में तनातनी के बीच एक नई जानकारी सामने आई है. अमेरिका की हवाई यूनिवर्सिटी ने अपने छात्रों और कर्मचारियों को एक ईमेल भेजा है, इसमें किसी भी परमाणु युद्ध से बचने की जानकारी को विस्तार से बताया गया है. वहीं ये आशंका जताई जा रही है कि उत्तर कोरिया ने अपना सातवां परमाणु परीक्षण कर लिया है.

ये आशंका इसलिए पैदा हुई क्योंकि गुरुवार की देर रात 2.9 तीव्रता का भूकंप आया जिसका केंद्र उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण स्थल के करीब था. हालांकि अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक इस भूकंप के प्राकृतिक होने की गुंजाइश ज्यादा है.

अमेरिका की हवाई यूनिवर्सिटी ने अपने छात्रों और कर्मचारियों को जो ईमेल भेजा है उसमें उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षणों को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां लगातार परमाणु खतरों के बारे में जानकारियां उपलब्ध करा रही हैं. इसमें परमाणु हमले और विकिरण की इमरजेंसी स्थिति होने पर क्या करना चाहिए, ऐसी स्थिति में शेल्टर कहां और कैसे लेना है..ये जानकारियां शामिल हैं.

ऐसी चेतावनियों को देखते हुए सवाल ये है कि क्या अमेरिका, उत्तर कोरिया पर हमला करने जा रहा है? दरअसल ये सवाल इसलिए भी उठ रहा है क्योंकि खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर कोरिया सोमवार या मंगलवार को एक और मिसाइल या न्यूक्लियर टेस्ट करने की तैयारी कर चुका है. जाहिर है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए एक तरह से ये बड़ी चुनौती होगी क्योंकि वो लगातार उत्तर कोरिया को सबक सिखाने की बात कहते आ रहे हैं.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कह चुके हैं, ‘’अमेरिका के पास ताकत और धैर्य है लेकिन अगर अपने और अपने सहयोगियों की रक्षा करने पर मजबूर किया गया तो हमारे पास उत्तर कोरिया को पूरी तरह से बर्बाद करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है, रॉकेटमैन खुद और अपने शासन के लिए आत्मघाती मिशन पर है’’.

गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही अपने सैन्य प्रमुख और रक्षा मंत्री जिम मैटिस के साथ नॉर्थ कोरिया पर चर्चा की. उधर अमेरिकी नौसेना और दक्षिण कोरिया अगले हफ्ते से एक बड़ा सैन्य अभ्यास शुरू करने जा रहे हैं, इसे उत्तर कोरिया के खिलाफ अमेरिका के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UAE के राष्ट्रपति ने 'हीरो' स्मित को लगाया गले, ऑर्डर ऑफ जायद II से किया सम्मानित
UAE के राष्ट्रपति ने 'हीरो' स्मित को लगाया गले, ऑर्डर ऑफ जायद II से किया सम्मानित
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
Explained: एग्जिट पोल में नेतन्याहू की हार या जीत? क्या है इजराइल में सरकार बनाने का गणित, समझिए
Explained: एग्जिट पोल में नेतन्याहू की हार या जीत? क्या है इजराइल में सरकार बनाने का गणित, समझिए

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget