एक्सप्लोरर

Tel Aviv Airport Attack: बेंजामिन नेतन्याहू ने हूती विद्रोहियों को दी अंजाम भुगतने की चेतावनी, बोले- कई धमाके होंगे

इजरायल के तेल अवीव में हुए मिसाइल हमले के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बैठक कर हूती विद्रोहियों को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है.

इजरायल के तेल अवीव में हुए मिसाइल हमले के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बैठक कर हूती विद्रोहियों को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है. इजरायल के मुख्य इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हमले के बाद रविवार को बेंजामिन नेतन्याहू ने आपात बैठक बुलाई.

नेतन्याहू ने एक्स पर अपना एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि हूती हमले के लिए इजरायल की जवाबी कार्रवाई एक बार में ही समाप्त हो जाने वाली स्थिति में नहीं होगी. हमले के जवाब में हमले किए जाएंगे. इजरायल के प्रधानमंत्री ने इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) की तरफ से यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि हम उनके खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहे हैं.

उन्होंने बताया कि हमने पूर्व में भी हूती विद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई की है और आगे भी ये कार्रवाई जारी रहेगी. मैं इसे लेकर पूरी जानकारी नहीं दे सकता. नेतन्याहू ने बताया कि अमेरिका भी हमारे साथ समन्वय कर उनके खिलाफ कार्रवाई कर रहा है. यह एक बार में होने वाली कार्रवाई नहीं है, लेकिन अब हूती विद्रोहियों पर और ज्यादा प्रह्रार किया जाएगा.

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने क्या कहा?

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने भी ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के खिलाफ जोरदार जवाबी कार्रवाई करने की कसम खाई है. उन्होंने कहा कि जो कोई भी हमें नुकसान पहुंचाएगा, हम उसे 7 गुना ज्यादा नुकसान पहुंचाएंगे. हूती विद्रोहियों की तरफ से दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल तेल अवीव के बाहर बेन गुरियन हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 से सिर्फ 75 मीटर की दूरी पर गिरी. कथित तौर पर इसने हवाई रक्षा की चार परतों को पार कर लिया और हवाई अड्डे की परिधि के भीतर एक पहुंच मार्ग से सटे एक ग्रोव से टकराई, जो देश के सबसे संवेदनशील क्षेत्रों में से एक है. बैलिस्टिक मिसाइल गिरने के कारण उस जगह 25 मीटर गहरा गड्ढा हो गया.

मिसाइल हमले को रोकने में इजरायल के 2 सिस्टम हुए नाकाम

मिसाइल हमले को रोकने के लिए इजरायल के पास अमेरिका निर्मित THAAD सिस्टम के साथ-साथ स्वदेशी एरो सिस्टम भी है, लेकिन आज दोनों ही हमले को रोकने में विफल रहे. अधिकारियों ने इजरायल की वायु रक्षा के उल्लंघन और मिसाइल के प्रभाव स्थल की पूरी तरह से जांच शुरू कर दी है. इजरायल की राष्ट्रीय आपातकालीन सेवा मैगन डेविड एडोम (एमडीए) ने कहा कि हमले में कम से कम आठ लोग घायल हुए हैं.

ये भी पढ़ें:

अजय राय ने राफेल को बताया खिलौना, भड़की बीजेपी, कहा- कांग्रेस का काम, सेना का मनोबल गिराना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह वेनेजुएला नहीं...', ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
'यह वेनेजुएला नहीं...', स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप का आया रिएक्शन, बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
IND vs ENG: लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget